नागिन 7 के दो एपिसोड रिलीज हो चुके हैं, जो फैंस को काफी पसंद आए. वहीं अब तीसरे एपिसोड के प्रोमो को रिलीज किया गया है. इस प्रोमो पर फैंस काफी कमेंट कर रहे हैं. साथ ही मौनी रॉय ने भी शुभकामनाएं दी हैं.
Naagin 7 Promo
Nagin 7: नागिन 7 यानी एकता कपूर के नागिन सीरियल का पार्ट-7 शुरू हो चुका है. इसके पहले दो एपिसोड रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें फैंस का काफी प्यार मिला. अब नागिन के फैंस इसके अगले एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं. मेकर्स ने इसके अगले एपिसोड के लिए प्रोमो रिलीज कर दिया है, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी का लुक खतरनाक अंदाज में दिखाया गया है. इस प्रोमो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. हर तरफ इसके वीएफएक्स, एक्टिंग और एक्शन को पसंद किया जा रहा है.
अब मेकर्स ने इसके अगले एपिसोड का प्रोमो रिलीज कर दिया है. ये एपिसोड्स 3 और 4 जनवरी को रिलीज होंगे. नागिन-7 के इस नए प्रोमो में दिखाया गया है कि पूर्वी यानी प्रियंका चाहर चौधरीी का भेड़िए से सामना होता है. वो भेड़िया पूर्वी पर हमला कर देता है, जिससे वो बेहोश हो जाती है. इसके बाद अनगिनत सांप आकर पूर्वी को बहुत डंसते हैं. इससे पूर्वी के अंदर इतनी शक्ति आती है कि वो भेड़िए के ऊपर पूरे जोश के साथ हमला कर देती हैं. वो भेड़िए को एक मुक्का मारती हैं और इसके बाद दोनों में एक्शन देखने को मिलता है और भेड़िया ढेर हो जाता है.
इसके बाद पूर्वी सांप की तरह जीभ बाहर निकाल के फुसफुसाती नजर आती है. इस प्रोमो को शेयर करते हुए बैकग्राउंड में कहा जाता है कि 3 और 4 जनवरी की रात 8 बजे एक ऐसा हमला होगा, जो नागिन की शक्तियों को उजागर करेगा.
इस प्रोमो पर कमेंट करते हुए मौनी रय ने कमेंट किया है. उन्होंने बेस्ट विशेज देते हुए लिखा कि ये अब तक का सबसे अच्छा सीजन हो. इसमें उन्होंने एकता कपूर और प्रियंका चाहर चौधरी को टैग करते हुए शुभकामनाएं दी थीं. बता दें कि नागिन एक ऐसा सीरियल है, जिसके पहले सीजन में नागिन की एक्टिंग की थी. यहीं से मौनी रॉय ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई.
वहीं इस पोस्ट पर फैन्स बढ़-चढ़कर कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा मूवी से ज्यादा सुपर एक्शन है. वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि मैंने नागिन 7 के दोनों एपिसोड देखे, जो काफी पसंद आए. एक यूजर ने सीरियल के वीएफएक्स की तारीफ की, तो दूसरे ने म्यूजिक की. एक यूजर ने लिखा कि इस बार नागिन 7 सच में ब्लॉकबस्टर होगी. वहीं फैंस प्रियंका चाहर चौधरी की एक्टिंग की भी काफी तारीफ की जा रही है.
UP Petrol Diesel Price 4 November 2026: 4 नवंबर 2026 को यूपी में पेट्रोल-डीजल के…
Bill Gates Warns Daughter: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स अपनी बेटी फोएबे के खर्चों से…
Kanika Kapoor Separation: पॉपुलर बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने अपने पति और बिज़नेसमैन गौतम हाथीरमानी…
Petrol Diesel Price 4 November 2026:4 नवंबर को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और…
Weather Update Today 4 November 2026: आज 4 नवंबर को दिल्ली-NCR में आसमान ज़्यादातर साफ…
Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बहादुरगढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह…