<
Categories: मनोरंजन

90 के दशक का वो रोमांटिक हीरो, जिसे जिंदा लाश मान लिया गया, उड़ी मौत की अफवाह; कौन है वो सितारा?

Nakul Kapoor: 90 के दशक को वो सितारा, जिसने अपनी दिलकश मुस्कान और मासूमियत से लोगों के दिलों को जीत लिया था. फिर अचनाक वह गायब हो गया. एक बार तो उस एक्टर की मरने की अफवाह भी उड़ी थी. आखिर कौन है वो अभिनेता?

बॉलीवुड का गाना ‘आंख है भरी भरी’ तो आपने सुना होगा. इसमें मौजूद अभिनेता की हम बात कर रहे हैं, जिसने सिनेमाई दुनिया में कदम रखते ही लोगों को अपना दीवाना बना लिया था. बहुत जल्द उस एक्टर ने शोहरत की बुलंदियों को छुआ और फिर एक झटके में नजरों से ओझल भी हो गया. आज वो अभिनेता कहां हैं किसी को नहीं पता. चलिए जानते हैं उनके बारे में सबकुछ.

कौन है वो एक्टर?

हम जिस अभिनेता की बात कर रहे हैं, उनका नाम है नकुल कपूर. 90s के वक्त में हिंदी सिनेमा का वो दौर आया, जब प्राइवेट एलबम्स का जादू सर चढ़कर बोल रहा था. उसी दौर में एक नौजवान लड़का अपनी दिलकश मुस्कान और मासूमियत से युवाओं के दिलों पर राज करने लगा था.

कैसे हुई फिल्मों में एंट्री?

नकुल कपूर का जन्म 11 जुलाई 1974 को दिल्ली में हुआ था. बहुत कम लोगों को ही पता होगा कि नकुल ने कभी फिल्मों में आने या एक्टिंग के बारे में सोचा भी नहीं था. नकुल का शुरुआत से ही रुझान खेलों की तरफ था, खासकर वाटर स्पोर्ट्स की तरफ. छोटी उम्र से ही उन्होंने वाटर डाइविंग सीखना शुरू कर दिया. पढ़ाई के साथ-साथ वह पानी में गोते लगाने की कला में माहिर होते चले गए इनकी लगन और मेहनत रंग लाई और नकुल इतने बेहतरीन ड्राइवर बन गए कि इन्होंने डाइविंग में नेशनल लेवल चैंपियनशिप जीता.हालांकि वो बहुत हैंडसम थे, इसलिए दोस्त उन्हें मॉडलिंग में जाने के लिए कहते थे. इसके बाद नकुल ने कुछ जगह अपनी फोटो मॉडलिंग के लिए भेजी और उन्हें एक जगह से कॉल भी आ गया.

बंजी जंपिंग से मिला बड़ा मौका

इसके बाद उन्होंने बंजी जंपिंग का अपना स्किल दिखाया. धीरे-धीरे यह खबर एक मशहूर कोल्ड ड्रिंक कंपनी तक भी जा पहुंची. कंपनी को नकुल की बंजी जंपिंग पसंद आई और अभिनेता को ब्रांड एंबेसडर बना दिया. फिर उन्हें 1996 में पहला टीवी ऐड मिला.

पहला एल्बम हुआ रिलीज

संगीतकार और गायक शिवानी कश्यप और बीजो थॉमस ने अभिनेता को अपने प्राइवेट एल्बम ‘मोहब्बत तुमसे’ के लिए साइन कर लिया. साल 1998 में जब यह एल्बम रिलीज हुआ, तो लोगों ने इसे खूब पसंद किया. फिर साल  2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘तुमसे अच्छा कौन है’ में काम करने का मौका मिला. लेकिन वे अचानक बॉलीवुड से गायब हो गए.

उड़ी मौत की अफवाह

कई वर्षों तक उनकी मृत्यु की झूठी अफवाहें फैलती रहीं. लंबे समय के बाद, उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी उपस्थिति की पुष्टि की और इन खबरों को उन्होंने अफवाह बताया.

इस वक्त कहां हैं नकुल कपूर?

नकुल कपूर विवाहित हैं और उनके दो बच्चे हैं. हालांकि उनके जीवनसाथी का नाम प्रकाशित नहीं किया गया है. वर्तमान में वे कनाडा में योग प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत हैं.
Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

LPU में प्रदर्शन के बाद बड़ा अपडेट, 10 दिन बंद रहेंगी नियमित कक्षाएं, MTT एग्जाम अगले आदेश तक स्थगित

LPU Classes Suspended: LPU में रविवार को हुए विरोध-प्रदर्शन और तनाव के बाद यूनिवर्सिटी ने…

Last Updated: September 27, 2026 23:29:37 IST

Bigg Boss 20: बादशाह की एक्स-वाइफ ईशा रिखी हुईं बेघर, तीन हफ्ते में खत्म हुआ सफर, यंग डीएसए ने मारी बाजी

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के दूसरे वीकेंड का वार में पंजाबी एक्ट्रेस ईशा…

Last Updated: September 27, 2026 23:09:36 IST

भोजन की थाली लेकर किस दिशा में बैठते हैं आप? वास्तु में बताई गई हैं ये दिशाएं, जमीन पर बैठकर खाने के भी हैं फायदे

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में भोजन करने की दिशा को भी महत्वपूर्ण माना गया है.…

Last Updated: September 27, 2026 22:37:19 IST

अंबाला में निर्माणाधीन बिल्डिंग भरभराकर गिरी,  2 की मौत और 5 मजदूर घायल, मलबे में कई के दबे होने की आशंका

Ambala building accident: हरियाणा के अंबाला के धूलकोट गांव में तीन मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग अचानक…

Last Updated: September 27, 2026 20:58:48 IST

Shubman Gill Century: वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक, धोनी के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी; धवन का रिकॉर्ड ध्वस्त!

IND vs WI ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने…

Last Updated: September 27, 2026 20:55:31 IST