शाहिद कपूर का वैलेंटाइन डे को लेकर एक रिएक्शन इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. कपिल ने वैलेंटाइन डे के बहाने शाहिद से पूछा कि वो इस खास दिन मीरा को क्या गिफ्ट देते हैं? इस पर शाहिद का रिएक्शन देखने लायक था, जोकि वायरल हो रहा है.
कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे शाहिद कपूर
शाहिद कपूर का वैलेंटाइन डे को लेकर एक रिएक्शन इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. हाल ही में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो पर आये थे. नेटफ्लिक्स इंडिया ने इस मजेदार एपिसोड का एक टीज़र साझा किया, जिसमें कपिल शाहिद को शादी के बाद भी वैलेंटाइन डे के संदेश मिलने पर चिढ़ाते नजर आए.
कपिल शर्मा ने शो पर वैलेंटाइन डे गिफ्ट्स पर शाहिद की चुटकी ली– “मीरा को क्या गिफ्ट देते हो?” इस पर शाहिद ने जो जवाब दिया, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे तो कपिल ने वैलेंटाइन डे के बहाने शाहिद से पूछा, “मीरा को क्या गिफ्ट देते हो इस खास दिन?” शाहिद का रिएक्शन देखने लायक था– पहले हिचकिचाहट, फिर शरमाते हुए हंसते हैं. इसके बाद जब कपिल ने चुटकी ली, “लड़कियां वैलेंटाइन पर मैसेज करती हैं क्या?” कपिल ने कहा बच्चे तो अभी छोटे हैं, वो तो समझेंगे नहीं, तो इस पर शाहिद ने कहा- ‘जी बच्चों को तो नहीं, लेकिन बच्चों की मम्मी को काफी कुछ पता चल जाता है.” कपिल ने जब वैलेंटाइन डे के बारे में शाहिद किया तो उन्होंने कहा कि वो मीरा के लिए हमेशा सरप्राइज प्लान करते हैं, लेकिन डिटेल्स शेयर नहीं कीं.
यहां देखें वीडियो:
विवाह फिल्म के हीरो शाहिद और मीरा की 2015 में अरेंज्ड मैरिज हुई थी. शाहिद को मीरा पहली ही मुलाकात में पसंद आ गई थीं, लेकिन मीरा ने शादी के लिए हां कहने में करीब छह महीने का समय लिया था. दोनों की उम्र में 13 साल का अंतर है और कपल के दो बच्चे हैं. उनकी पहली संतान का जन्म 2016 में और दूसरी संतान का जन्म 2018 में हुआ था.
शाहिद की फिल्म ओ रोमियो 13 फरवरी को रिलीज होने वाली है, फिल्म में वो गैंगस्टर के किरदार में दिखाई दे रहे हैं. फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी हैं. फिल्म में दिशा पटानी के साथ उनका एक डांस नंबर भी है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है. ओ रोमियो को शेक्सपियर के रोमियो और जूलियट से प्रेरित एक आधुनिक, डार्क रीमेक के रूप में पेश किया जा रहा है, जिसकी कहानी एक क्रूर और हिंसक पृष्ठभूमि पर आधारित है.
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…