<
Categories: मनोरंजन

स्मृति मंधाना से शादी टूटने के बाद काम पर लौटे पलाश मुच्छल, नई फिल्म में डेज़ी शाह की एंट्री

म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना से शादी टूटने और बेवफाई के आरोपों के बाद काम पर वापसी की है. उन्होंने अपनी अगली थ्रिलर फिल्म के लिए डेज़ी शाह और श्रेयस तलपड़े को साइन किया है. निजी विवादों को पीछे छोड़ते हुए पलाश अब करियर पर फोकस कर रहे है.

म्यूजिक कंपोजर और डायरेक्टर पलाश मुच्छल एक बार फिर सुर्खियों में आ गए है. भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ अपनी शादी टूटने की खबरों और कानूनी विवादों के बीच, पलाश ने अपनी अगली बड़ी फिल्म की घोषणा कर दी है.  निजी जीवन में चल रहे तनाव के बावजूद पलाश ने काम पर वापसी की है और अपनी आने वाली थ्रिलर फिल्म के लिए एक्ट्रेस डेज़ी शाह को साइन कर लिया है.

फिल्म का नया अपडेट और स्टार कास्ट

पलाश मुच्छल के निर्देशन में बनने वाली इस अनटाइटल्ड फिल्म में श्रेयस तलपड़े मुख्य भूमिका निभा रहे है.  श्रेयस इसमें एक आम आदमी के चुनौतीपूर्ण किरदार में नजर आएंगे.  अब इस प्रोजेक्ट में डेज़ी शाह की एंट्री बतौर फीमेल लीड हो चुकी है.  ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने महाशिवरात्रि के मौके पर इस फिल्म की जानकारी साझा की.  बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी पर आधारित होगी और इसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है.

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी का विवाद

पलाश और स्मृति मंधाना लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे और उनकी शादी 23 नवंबर 2025 को सांगली में होने वाली थी.  दिलचस्प बात यह है कि शादी की रस्में जैसे संगीत और हल्दी भी शुरू हो गई थी, लेकिन आखिरी वक्त पर इसे टाल दिया गया.  शुरुआत में परिवार की तबीयत खराब होने का बहाना बनाया गया, लेकिन बाद में पलाश पर धोखाधड़ी और बेवफाई जैसे गंभीर आरोप सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे, जिसने फैंस को हैरान कर दिया.

शादी कैंसिल होने का आधिकारिक ऐलान

दिसंबर 2025 में कई हफ्तों के सस्पेंस के बाद स्मृति मंधाना ने खुद कंफर्म किया कि यह शादी अब आधिकारिक तौर पर कैंसिल हो चुकी है.  इसके तुरंत बाद पलाश मुच्छल ने भी स्मृति के साथ अपने सभी प्रपोजल वीडियो और यादगार तस्वीरें सोशल मीडिया से हटा दी थी.  इस ब्रेकअप ने क्रिकेट और बॉलीवुड गलियारों में काफी चर्चा बटोरी थी, क्योंकि दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था.

विवादों के बाद पलाश का प्रोफेशनल कमबैक

निजी जीवन में मचे भारी बवाल के बाद अब पलाश मुच्छल अपना पूरा ध्यान अपने करियर की ओर मोड़ रहे है.  श्रेयस तलपड़े और डेज़ी शाह के साथ उनकी यह नई फिल्म उनके प्रोफेशनल कमबैक के रूप में देखी जा रही है.  इससे पहले पलाश ‘अर्ध’ और ‘काम चालू है’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके है.  अब देखना होगा कि उनकी यह थ्रिलर फिल्म दर्शकों के बीच कितनी सफल साबित होती है.
Mansi Sharma

Recent Posts

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST

Guwahati Viral Video: नाइट क्लब में महिला को निर्वस्त्र कर किया दुष्कर्म, लात से उस पर किया हमला, बाउंसरों की जांच जारी

गुवाहाटी के एक नाइट क्लब से सामने आए परेशान करने वाले वीडियो में एक महिला…

Last Updated: October 2, 2026 19:58:51 IST

M3M Foundation की ‘Threads of India’ ने भारत की वस्त्र विरासत, फैशन और उद्देश्य को जोड़ा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…

Last Updated: October 2, 2026 19:52:23 IST

Venus Retrograde 2026: शुक्र की उल्टी चाल शुरू, मेष-मिथुन-कर्क के लिए बन रहे लाभ के योग, जानें किसे क्या फायदा

Venus Retrograde 2026: 3 अक्टूबर 2026 से शुक्र वक्री चाल शुरू करेंगे और 14 नवंबर…

Last Updated: October 2, 2026 19:48:58 IST