Panchayat 5: पंचायत के 4 सीजन की कामयाबी के बाद मेकर्स इसका पांचवां सीजन जल्द रिलीज करने वाले हैं. इसकी रिलीज डेट के बारे में बताया गया है. साथ ही ये भी कहा गया है कि सीजन के पांचवें सीजन में काफी ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं.
पंचायत सीजन 5
Panchayat 5: अब तक पंचायत सीरीज के 4 सीजन रिलीज हो चुके हैं. फुलेरा गांव के किरदारों ने लोगों का दिल जीता और उन्हें फुल एंटरटेनमेंट का डोज दिया. सचिव जी, प्रधान जी, मंजू देवी, प्रह्लाद चा और बनराकस जैसे किरदारों ने कई बार हंसाया, तो कई बार भावुक भी किया. इसी तरह कहानी के एक-एक कर कई सीजन आए. इसके बाद से ही फैंस इसके अगले सीजन यानी पांचवें सीजन की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. वहीं अब इसके पांचवें सीजन से जुड़ी जानकारी खुद पंचायत के डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा ने दी है. उन्होंने दीपक कुमार मिश्रा ने पांचवें सीजन को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.
डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा ने इंडिया टुडे से बातचीत में बताया कि पंचायत 5 शूट हो चुका है और फिलहाल एडिटिंग के दौर में है. उन्होंने संकेत दिया कि इसका अगला सीजन अक्टूबर या नवंबर 2026 में रिलीज हो सकता है. हालांकि, अभी इसकी पक्की रिलीज डेट को लेकर कोई सटीक जानकारी नहीं दी गई है.
अब तक सीरीज में पंचायत के चुनाव और गांव की राजनीति दिखाई गई. पिछले सीजन में दिखाया गया कि प्रधान जी पंचायत का चुनाव हार गए. नए सीजन में कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी. इस बार सबसे बड़ा सवाल यही है कि चुनाव हारने के बाद प्रधान जी की जिंदगी किस तरह बदलेगी? हालांकि डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस सीजन में केवल प्रधान जी की जिंदगी नहीं बल्कि फुलेरा के लगभग हर किरदार की जिंदगी में कुछ अलग देखने को मिलेगा. सबकी जिंदगी को अलग पड़ाव पर दिखाया जाएगा. सचिव जी और रिंकी की कहानी भी नए पड़ाव पर पहुंचती दिखाई देगी. इस सीजन में सचिव जी की जिंदगी में कई नए मोड़ देखने को मिल सकते हैं.
डायरेक्टर ने बताया है कि पंचायत 5 पंचायत सीजन का आखिरी सीजन नहीं है. दीपक कुमार से सवाल किया गया कि क्या ये इस सीरीज का आखिरी चैप्टर होने वाला है, तो उन्होंने इस बात से इनकार करते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं है. इससे साफ है कि इसके और सीजन भी देखने को मिल सकते हैं.
Imran Khan FRRO notic: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान ने FRRO के…
Madhuri Dixit Wedding Anniversary: माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को 27 साल…
Rakhi Sawant warrant: झांसी न्यायालय ने साल 2010 में प्रसारित टीवी शो ‘राखी का इंसाफ’…
Colors according to Vastu: घर की पुताई कराने से पहले लाल, काला, गहरा नीला और…
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां…
Neha Dhupia movies: नेहा धूपिया ने खुलासा किया कि उन्हें शाहरुख खान की फिल्म 'चक…