<
Categories: मनोरंजन

Panchayat Season 5: फुलेरा में अब किसका चलेगा सिक्का? बनराकस के हाथ में होगी कमान, पंचायत 5 की रिलीज डेट आई सामने

Panchayat Season 5 Release Date: 'पंचायत 5' की रिलीज डेट 3 दिसंबर 2026 तय हुई है. नए सीजन में बनराकस प्रधानपति बनकर फुलेरा की राजनीति बदलेंगे. सचिव जी समेत पुराने कलाकार भी वापसी करेंगे.

Panchayat Season 5 Release Date: ओटीटी की लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. फुलेरा गांव की राजनीति और सचिव जी की मजेदार कहानी एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही है. मेकर्स ने ‘पंचायत 5’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. जितेंद्र कुमार स्टारर यह सीरीज 3 दिसंबर 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. इस बार कहानी में गांव की सत्ता का समीकरण बदला हुआ नजर आएगा.

3 दिसंबर को शुरू होगा फुलेरा में नया सियासी खेल

‘पंचायत 5’ में इस बार फुलेरा गांव को नया प्रधानपति मिलने वाला है. बनराकस अब पहले से ज्यादा ताकतवर भूमिका में नजर आएंगे. प्रधानपति बनने के बाद उनकी राजनीति किस दिशा में जाएगी, यह देखना दिलचस्प होगा. क्या बनराकस गांव की व्यवस्था बदल पाएंगे या फिर फुलेरा में पुराने राजनीतिक विवाद ही जारी रहेंगे? वहीं, सचिव जी के सामने भी नई चुनौतियां आने वाली हैं. गांव की बदली हुई राजनीति और नए सत्ता समीकरण कहानी में कई मजेदार मोड़ ला सकते हैं. हालांकि मेकर्स ने अभी कहानी के बाकी हिस्सों को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है.

पुराने कलाकार फिर मचाएंगे धमाल

सीरीज के नए सीजन में पुराने कलाकार अपने पसंदीदा किरदारों में वापसी करेंगे. जितेंद्र कुमार एक बार फिर अभिषेक त्रिपाठी यानी सचिव जी के रोल में दिखाई देंगे. उनके अलावा रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सुनीता राजवर, फैसल मलिक, चंदन रॉय, संविका, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक भी नजर आएंगे. दर्शकों को सचिव जी, प्रधान जी, मंजू देवी, प्रह्लाद चा और विकास की मजेदार नोकझोंक देखने को मिलेगी.

ये भी पढ़ें : बॉलीवुड ने 2026 में हॉलीवुड को दी बॉक्स ऑफिस पर टक्कर, ‘धुरंधर 2’ से ‘रामायण’ तक इन फिल्मों का रहा दबदबा

दीपक कुमार मिश्रा ने किया निर्देशन

‘पंचायत 5’ का निर्माण द वायरल फीवर (TVF) ने किया है. इसका निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है. सीरीज की कहानी दीपक कुमार मिश्रा, चंदन कुमार और अरुणाभ कुमार ने मिलकर लिखी है. यह सीरीज 3 दिसंबर 2026 से भारत समेत दुनिया के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. ‘पंचायत’ भारत की उन चुनिंदा ओटीटी सीरीज में शामिल हो गई है, जो पांच सीजन तक पहुंची हैं. अब देखना होगा कि फुलेरा की बदली हुई राजनीति दर्शकों को कितना पसंद आती है.

ये भी पढ़ें :  Ramayana Box Office Collection: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ रचने जा रही इतिहास! फिर भी दुनियाभर में बजा डंका; 13वें दिन कितनी हुई कमाई?

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

क्या अब रात में भी खुलेगा शेयर बाजार? SEBI ने दिया जवाब, चेयरमैन तुहिन कांता पांडे ने बताई इसकी वजह

SEBI ने फिलहाल शेयर बाजार में 24 घंटे ट्रेडिंग की योजना से इनकार किया है.…

Last Updated: November 18, 2026 15:21:18 IST

हवाई सफर को टक्कर देगी दिल्ली-गुवाहाटी बुलेट ट्रेन? 8 घंटे से कम में पूरा होगा 1500 KM का सफर, आगरा 59 मिनट में!

दिल्ली से गुवाहाटी का सफर 8 घंटे से कम में पूरा करने की योजना है.…

Last Updated: November 18, 2026 15:02:43 IST

IPL 2027 Retention: किस टीम ने किस खिलाड़ी पर जताया भरोसा? देखें रिटेन खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

IPL 2027 Retention: मंगलवार 17 नवंबर को सभी फ्रेंचाइजी के लिए रिटेन किए गए खिलाड़ियों…

Last Updated: November 18, 2026 14:45:56 IST

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए खाएं ये 10 चीजें, मिलेंगे भरपूर विटामिन और मिनरल्स

सर्दियों में शरीर को गर्म और सेहतमंद रखने के लिए डाइट में गुड़, तिल, बाजरा,…

Last Updated: November 18, 2026 14:37:45 IST

IPL 2027 Mini Auction: ना MI ना RCB.., IPL ऑक्शन में किस टीम के पास सबसे ज्यादा पैसा? देखें सभी 10 टीमों का बजट

IPL 2027 Auction: IPL 2027 ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स के पास सबसे ज़्यादा पैसे…

Last Updated: November 18, 2026 14:47:02 IST