<
Categories: मनोरंजन

38 साल से अकेले रहने को मजबूर है ये 79 साल की एक्ट्रेस, वजह जानकर सोच में पड़ जाएंगे

उषा नाडकर्णी, जिन्हें सब पवित्र रिश्ता की 'सविता ताई' के नाम से जानते हैं, उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगो को दीवाना बनाया पर क्या वजह है कि इतनी शोहरत और उम्र के बाद भी वो अकेली रहती हैं?

Usha Nadkarni: उषा नाडकर्णी ने अपनी दमदार एक्टिंग से टीवी और फिल्मों में अलग पहचान बनाई है और आज भी लोगों की फेवरेट है लोग उन्हें ‘पवित्र रिश्ता की सविता ताई’ के नाम से जानते है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मराठी थिएटर से की थी उसके बाद धीरे-धीरे उन्होंने हिंदी और मराठी दोनों ही इंडस्ट्री में बहुत सारा नाम कमाया। उन्होंने अपने जीवन के एक अहम पहलु पर खुलकर बात की है कि वह इतनी उम्र होने के बाद भी अकेले क्यों रहती हैं. 

उषा नाडकर्णी का अकेलेपन वाला सफर

पवित्र रिश्ता की उषा नाडकर्णी ने बताया है कि वह साल 1987 से ही अकेले रह रही है जब उनके बेटे की शादी हुई थी, उसी समय से उन्होंने अकेले रहना शुरू कर दिया था. जब उषा ताई  ने अकेले रहने की शुरुआत की थी तो घर में उन्हें  डर लगता था, लेकिन धीरे-धीरे उनको इस बात की आदत हो गई. 

सुकून भरा होता है डेली रूटीन

एक्ट्रेस ने अपने डेली रूटीन पर भी खुलासा किया है वह यह बताती है कि सुबह उठकर वो सबसे पहले खाना बनाती है, इसके बाद पूजा करती है और फिर खाना खाकर पूरे दिन का बचा हुआ बाकी टाइम सोशल मीडिया पर बिताना पसंद करती है. उषा ताई का ऐसा मानना है कि सिंपलीसिटी में ही सुकून होता है. 

क्यों नहीं रहते साथ में बेटा- बहु और पोती

एक्ट्रेस ने अपनी इंटरव्यू में कहा कि उनके बेटे को शादी के बाद भाई के फ्लैट में शिफ्ट होना पड़ा क्योंकि उस वक्त उनके भाई के पास एक बड़ा घर था और बाद में बच्चे की देखभाल वहां काफी अच्छे से हो सकती थी.  उनके बेटे की छोटी बच्ची थी जिसे सभी लोग संभालना चाहते थे भाई के घर में बच्चों को ज्यादा प्यार मिलता है सुविधा मिलती है इसलिए बेटा बहू और पोती वही शिफ्ट हो गए. 

उषा नाडकर्णी  का कैरियर और पापुलैरिटी का सफर

उषा नाडकर्णी ने फिल्म ‘मुसाफिर’ से 1986 से हिंदी फिल्मों में कदम रखा था और कई सारी यादगार फिल्मों के साथ-साथ  टीवी शो में काम किया है. उषा ताई  को टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ से काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली है जिसमें उन्होंने सविता ताई का रोल निभाया था जो आज भी काफी ज्यादा यादगार हैं. 

Anuradha Kashyap

Recent Posts

Bengaluru Hotel Incident: 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में मौत का करंट! नहाने उतरे 2 विदेशी, करंट ने छीन ली जिंदगी

Bengaluru Hotel Incident: बेंगलुरु के फाइव स्टार कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने…

Last Updated: October 31, 2026 15:53:02 IST

मंगेतर ने दिया धोखा? टूट गई Jiya Shankar की सगाई! सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई हलचल

Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…

Last Updated: October 31, 2026 15:25:06 IST

Diwali-Chhath Special Trains 2026: दिवाली और छठ पर रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से यूपी-बिहार जाना होगा आसान

Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…

Last Updated: October 31, 2026 14:58:38 IST

IND vs NZ 5th T20I: हैमिल्टन में आखिरी मुकाबला, कैसी होगी पिच और किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका?

IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…

Last Updated: October 31, 2026 14:45:52 IST

Watch Video: 31 अक्टूबर को MS Dhoni ने ऐसा क्या किया था? जिसे याद कर आज भी थरथराते हैं गेंदबाज; 21 साल बाद भी कायम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…

Last Updated: October 31, 2026 13:53:59 IST

Delhi New Traffic Rules 2026: 1 नवंबर से दिल्ली में लागू होंगे नए नियम, किन गाड़ियों को मिलेगी एंट्री और किसे नहीं?

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…

Last Updated: October 31, 2026 13:45:38 IST