<
Categories: मनोरंजन

Mika Singh ने Rakhi Sawant के साथ किया ऐसा कांड, थम गई थी एक्ट्रेस की सांसे, Video ने काटा था बवाल

Mika Singh Kiss Rakhi Sawant: सिंगर मीका सिंह ने साल 2006 में एक्ट्रेस राखी सावंत को जबरदस्ती किस किया था। जिसके बाद वह काफी विवादों में फंस गए थे। यहां तक कि एक्ट्रेस ने सिंगर के खिलाफ केस तक दर्ज कर दिया था।

Mika Singh-Rakhi Sawant Viral Video:  साल 2006 में बॉलीवुड में हुई एक कॉन्ट्रोवर्सी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस बारे में जिसने भी सुना उसे यकीन नहीं हुआ। पंजाबी सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) और एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) का वीडियो खूब चर्चा की विषय बना। मीका सिंह ने एक्ट्रेस को जबरदस्ती किस किया था। दरअसल उस दिन मिका सिंह का जन्मदिन था। राखी सांवत भी उस पार्टी में शामिल हुई थी। उसी दौरान यह घटन घटी. उस दौरान मिका सिंह को काफी बदनामी का भी सामना करना पड़ा था। 

मिका सिंह ने राखी सावंत को किया था जबरदस्ती किस

इस घटना का बाद एक्ट्रेस ने सिंगर मीका सिंह पर बिना उनकी सहमति के जबरन किस करने का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने मीका सिंह को जबरन किस करने और छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार तक कर लिया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

सालों बाद सिंगर ने तोड़ी चुप्पी

इस मामले पर सालों बाद सिंगर मिका सिंह ने चुप्पी तोड़ते हुए कई सवालों का जवाब दिया था। उन्होंने सालों बाद दी गई अपनी सफाई में कहा कि – मुझे लगा था कि हम दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। उस दिन मेरा जन्मदिन था। उस वक्त मुझे नहीं पता था कि जन्मदिन पर क्या होता है। उस दौरान आप किसी को भी पीआर के जरिए बुला सकते थे। उस दौरान राखी भी आई थी। वो कोई गलती नहीं थी, वह सब बस उस दौरान हो गया।

मिका सिंह ने दी सफाई

मिका सिंह ने आग कहा कि- हमने केक काटा, उसके बाद एक्ट्रेस के कुछ दोस्तों ने उनके चेहरे पर केक लगाने की कोशिश की। मैंने उनसे केक लगाने के लिए मना कर दिया। उसके बाद वह मुझे प्यार से किस करने लगी। मैं आपको कैसे इस बात का यकीन दिलाऊं की मैंने किस नहीं किया था। मैंने अपने होठो पर हाथ रखा हुआ था। मैंने राखी को किस नहीं किया। राखी ने उस वक्त उस चीज को एन्जॉय किया था। लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें मेरे खिलाफ भड़का दिया। 2022 में जाकर मेरा ये केस खत्म हुआ है।

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

सैफई में रेस्टोरेंट के बाहर युवक युवती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, गाड़ी पर दिखा पार्टी का स्टिकर

Saifai Viral Video: मैनपुरी के सैफई में रेस्टोरेंट के बाहर युवक युवती का कथित आपत्तिजनक…

Last Updated: September 20, 2026 23:25:44 IST

क्रिकेट के बाद अब राजनीति की पिच पर उतरेंगे मोहम्मद शमी? जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद अटकलें तेज

Mohammed shami jayant chaudhary meeting: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी से…

Last Updated: September 20, 2026 22:29:25 IST

वो तुम्हारी पत्नी है… सलमान ने कटरीना के लिए लिया स्टैंड तो विक्की कौशल पर भड़के लोग, जमकर किया ट्रोल

Katrina Kaif trolling: सलमान खान के ‘बिग बॉस’ वीकेंड का वार में बॉडी शेमिंग और…

Last Updated: September 20, 2026 21:52:54 IST

एक तरफ जेल में इमरान खान का मेडिकल चेकअप, दूसरी तरफ बहन अलीमा हिरासत में… क्या है पूरा मामला?

Imran Khan Health Update: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर चल…

Last Updated: September 20, 2026 20:56:03 IST

तमन्ना का फिर दिखा डांस का जलवा, सिद्धार्थ मल्होत्रा संग ‘ठुम्मक ठुम्मक’ में मचाया धमाल

Thummak Thummak song: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द व्वान' के नए डांस…

Last Updated: September 20, 2026 20:21:15 IST

पहले इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर प्यार और शादी का वादा…मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लिए गए सौरव गुर्जर

Saurav Gurjar complaint: 'महाभारत' के भीम और रेसलर सौरव गुर्जर के खिलाफ एक महिला की…

Last Updated: September 20, 2026 20:04:24 IST