Pawan Singh Wife Reaction: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. बिहार के मुंगेर में एक स्टेज शो के दौरान उन्होंने अभिनेत्री अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से माफी मांगी. पवन के इस बयान के बाद उनकी पत्नी ज्योति सिंह की सोशल मीडिया पोस्ट ने भी लोगों का ध्यान खींचा. ज्योति ने किसी का नाम लिए बिना लिखा, ‘वाह रे राजपूताना स्वाभिमान.’ उनके साथ हंसने और ताली बजाने वाले इमोजी भी थे. अब इस पोस्ट को पवन सिंह के बयान से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि ज्योति ने साफ तौर पर किसी का जिक्र नहीं किया है.
स्टेज पर पवन सिंह ने क्या कहा?
बिहार के मुंगेर जिले के कल्याणपुर में दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान पवन सिंह ने अक्षरा सिंह को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने अक्षरा को अपना ‘बाबू’ और ‘बेटा’ कहा. साथ ही उनके माता-पिता के लिए सम्मान जताते हुए कहा कि अगर उनकी वजह से उन्हें कभी दुख पहुंचा है, तो वह दिल से माफी मांगते हैं. पवन ने अक्षरा के माता-पिता को प्रणाम भी किया. उनके इस बयान का वीडियो और चर्चा सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं.
अक्षरा सिंह और पवन सिंह के बीच क्या हुआ था?
एक समय पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी लोकप्रिय थी. दोनों ने कई फिल्मों और गानों में साथ काम किया था और उनके प्रेम संबंधों की भी चर्चा होती थी. हालांकि, पवन सिंह की ज्योति सिंह से शादी के बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई. इसके बाद अक्षरा ने पवन पर मानसिक प्रताड़ना, मारपीट, धमकी देने और उनका करियर प्रभावित करने की कोशिश जैसे गंभीर आरोप लगाए थे. अक्षरा ने अलग-अलग इंटरव्यू में इस रिश्ते और उससे जुड़े अनुभवों पर अपनी बात रखी. इस विवाद के बाद दोनों के बीच लंबे समय तक तल्खी बनी रही.
पवन और ज्योति सिंह के रिश्ते में भी खटास
पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का रिश्ता भी लंबे समय से चर्चा में है। दोनों के बीच वैवाहिक विवाद सामने आ चुका है और तलाक से जुड़ा मामला भी चल रहा है. इस दौरान ज्योति कई बार सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं जाहिर करती रही हैं. अक्षरा सिंह ने भी पहले ज्योति का समर्थन किया था.
ये भी पढ़ें: सनी देओल के बर्थडे पर मेकर्स का खास तोहफा, रिलीज हुआ फिल्म ‘सूर्या’ का दमदार टीजर