<
Categories: मनोरंजन

Pawan Singh Divorce: पवन सिंह को माननी होंगी ज्योति की ये शर्तें, वरना नहीं देंगी तलाक; भोजपुरी स्टार की बढ़ीं मुश्किलें

Pawan Singh Divorce: पवन सिंह हाल ही में आरा सिविल कोर्ट पहुंचे थे, बतया जा रहा है कि यहां उनके तलाक़ के मामले की सुनवाई होनी थी. लेकिन, इस अहम दिन पर उनकी पत्नी, ज्योति सिंह कोर्ट में पेश नहीं हुईं, जिसके चलते इस मामले में कोई खास प्रगति नहीं हो पाई.

Pawan Singh Divorce: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और लाखों दिलों पर  राज करने वाले पवन सिंह की जिंदगी में कई तरह के उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं. पवन सिंह एक ऐसे सितारे हैं जिन्होंने  भोजपुरी फिल्मों में अपने गानों और एक्टिंग से लोगों को अपना दीवाना बनाया हुआ था. वहीं अब ये भोजपुरी सुपरस्टार अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ी दुविधा का सामना कर रहे हैं. दरअसल, उनकी दूसरी पत्नी, ज्योति सिंह के साथ चल रही तलाक़ की प्रक्रिया अब एक नया मोड़ लेती दिख रही है. पवन सिंह हाल ही में आरा सिविल कोर्ट पहुंचे थे, बतया जा रहा है कि यहां उनके तलाक़ के मामले की सुनवाई होनी थी. लेकिन, इस अहम दिन पर उनकी पत्नी, ज्योति सिंह कोर्ट में पेश नहीं हुईं, जिसके चलते इस मामले में कोई खास प्रगति नहीं हो पाई.

पवन सिंह के आगे पत्नी ज्योति ने रखीं ये शर्तें

जानकारी के मुताबिक, ज्योति सिंह ने तलाक़ के लिए कुछ शर्तें रखी हैं. इस मामले को लेकर उनका कहना है कि वो तलाक़ के लिए तभी राज़ी होंगी, जब पवन सिंह इन उनकी कुछ शर्तों को मानेंगे. बता दें कि इन शर्तों में ₹10 करोड़ की गुज़ारा भत्ता (एलिमनी), एक आलीशान बंगला और केस चलने के दौरान खर्चों के लिए हर महीने मिलने वाला भत्ता शामिल है. जानकारी के लिए बता दें कि ये शर्तें ज्योति के वकील, विष्णुधर पांडे ने कोर्ट के सामने रखीं; इस कदम ने केस को और भी ज़्यादा हाई-प्रोफाइल बना दिया है और ये लोगों के बीच चर्चा का एक बड़ा विषय बन गया है. 

Today Weather: मौसम का खतरनाक यू-टर्न! 72 घंटे तक तूफान-बारिश का अलर्ट; दिल्ली से लेकर यूपी तक का बदलेगा मौसम

क्या ज्योति के साथ रहना चाहते हैं पवन सिंह?

तलाक के मामले को लेकर पवन सिंह के वकील, सुमन कुमार ने जानकारी दी है कि एक्टर ने ये साफ कर दिया है कि वो अब ज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहते. उन्होंने कोर्ट को इस बात की जानकारी दी है कि अब दोनों का साथ रहना मुमकिन नहीं है. लेकिन, खबरों के मुताबिक पवन सिंह एक बार में ही मामला निपटाने  के लिए तैयार हैं, लेकिन ज्योति के कोर्ट में मौजूद न होने की वजह से इस बारे में आगे कोई बातचीत नहीं हो पाई. साथ ही बता दें कि अब उम्मीद की जा रही है कि अगर अगली तय तारीख पर दोनों पक्ष कोर्ट में मौजूद रहते हैं, तो सेटलमेंट को लेकर बातचीत आगे बढ़ सकती है और गुज़ारा भत्ता व अन्य तय शर्तों पर कोई फैसला लिया जा सकता है.

Heena Khan

Recent Posts

Hormonal Imbalance: महिलाओं में हार्मोन गड़बड़ी, नजरअंदाज न करें ये संकेत, घरेलू तरीकों से करें बैलेंस

Hormonal Imbalance: महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन को अनदेखा करना सेहत पर भारी पड़ सकता है.…

Last Updated: March 27, 2026 08:49:35 IST

LPG Cylinder Price Today: गैस सिलेंडर पर मिडिल ईस्ट का असर! बढ़े दाम या आई खुशखबरी? तुरंत देखें ताजा दाम

यह मूल्य वृद्धि ऐसे समय में हुई है, जब तेल विपणन कंपनियां (OMCs) अमेरिका, इजराइल…

Last Updated: March 27, 2026 08:10:47 IST

Ram Navami: दोपहर में करें राम जन्म पूजा, आसान विधि, मंत्र और अयोध्या रामलला जन्मोत्सव लाइव प्रसारण

Ram Navami 2026 Puja Vidhi: अयोध्या में राम लल्ला के तीसरे जन्मोत्सव के अवसर पर…

Last Updated: March 27, 2026 07:46:59 IST

बंदूक की नली के सामने नहीं डगमगाए कदम, होटल में घुसे अपराधी की शख्स ने की जमकर धुनाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल!

सोशल मीडिया पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जहां…

Last Updated: March 27, 2026 07:39:03 IST

Today Weather: मौसम का खतरनाक यू-टर्न! 72 घंटे तक तूफान-बारिश का अलर्ट; दिल्ली से लेकर यूपी तक का बदलेगा मौसम

Aaj Ka Mausam: मार्च के महीने में इस बार पूरे देश में मौसम काफी अजीब…

Last Updated: March 27, 2026 06:32:35 IST