<
Categories: देश

Today Weather: मौसम का खतरनाक यू-टर्न! 72 घंटे तक तूफान-बारिश का अलर्ट; दिल्ली से लेकर यूपी तक का बदलेगा मौसम

Aaj Ka Mausam: मार्च के महीने में इस बार पूरे देश में मौसम काफी अजीब रहा. शुरुआत में तेज़ गर्मी पड़ी, लेकिन महीने के अंत तक बारिश, तूफ़ान और तेज़ हवाएं देखने को मिल रही हैं. ऐसा लग रहा है जैसे मॉनसून समय से पहले ही आ गया हो.

Aaj Ka Mausam: मार्च के महीने में इस बार पूरे देश में मौसम काफी अजीब रहा. शुरुआत में तेज़ गर्मी पड़ी, लेकिन महीने के अंत तक बारिश, तूफ़ान और तेज़ हवाएं देखने को मिल रही हैं. ऐसा लग रहा है जैसे मॉनसून समय से पहले ही आ गया हो. कई जगहों पर एक साथ बारिश, बिजली गिरना और आंधी चल रही है, जिससे लोगों में डर का माहौल है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश और तूफ़ान का असर दिख रहा है, जो आम नहीं है. मौसम विभाग (IMD) ने अगले 72 घंटों के लिए करीब 12 राज्यों में तूफ़ान, बारिश, ओले और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. इस बदलाव की मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिणी हवाएं हैं, जिनके कारण मौसम अचानक बदल रहा है. इसलिए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि आने वाले दिन थोड़ी राहत के साथ खतरा भी ला सकते हैं. चलिए जान लेते हैं आज आपके शहर का हाल कैसा रहने वाला है? 

दिल्ली का मौसम

दिल्ली-NCR में मौसम लगातार अपने तेवर बदल रहा है. इतना ही नहीं यह बदलाव साफ़ तौर पर महसूस किया जा सकता है. सुबह से ही आसमान में बादलों की हलचल देखने को मिल रही है. जिससे धूप की तेज़ी कम हो गई है. पूरे दिन हल्की ठंड बनी रहने की संभावना है. जो मार्च के आखिर के दिनों के हिसाब से एक असामान्य बात मानी जाती है. मौसम विभाग के अनुसार, शाम या देर रात को हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है, जिससे शहर का तापमान और भी नीचे गिर सकता है.

यूपी का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम का असर साफ तौर पर दिखाई देने लगा है, और आने वाले 72 घंटे काफी अहम माने जा रहे हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वांचल तक, पूरे इलाके में बादलों की हलचल तेज़ हो गई है. 27 से 29 मार्च के बीच, कई ज़िलों में तेज़ हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है.

बिहार का मौसम

बिहार में मौसम लगातार बदल रहा है. बता दें कि कई जिलों में तेज़ हवाओं, बारिश और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है. सीतामढ़ी, दरभंगा, पूर्णिया, कटिहार और आस-पास के इलाकों के लिए एक विशेष अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, यह स्थिति 27 मार्च से 30 मार्च तक बनी रहने की संभावना है.

हिमाचल का मौसम

सिर्फ यूपी-दिल्ली ही नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश में मौसम तेज़ी से बदल रहा है, और आने वाले दिनों में इसका असर और भी बढ़ने की उम्मीद है. मौसम विभाग के मुताबिक कांगड़ा, कुल्लू, चंबा और मंडी जैसे ज़िलों में घने बादलों की आवाजाही देखी जा रही है. कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी पहले ही शुरू हो चुकी है, और अगले कुछ दिनों तक इसके जारी रहने की संभावना है.

राजस्थान का मौसम

राजस्थान में भी मौसम का मिजाज बदलने लगा है. जयपुर, बीकानेर, जोधपुर और आसपास के इलाकों में तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है. धूल भरी आँधियों के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है, जिससे मौसम में ठंडक का एहसास होगा. हालाँकि, यह बदलाव पूरी तरह से राहत देने वाला नहीं है; धूल भरी आँधियों के कारण विज़िबिलिटी कम हो सकती है और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है.

Heena Khan

Recent Posts

Bhopal kidnapping case: भोपाल में 8 लोगों को अगवा कर मांगी 10 लाख की फिरौती, दोस्त ने ऐसे बचाई जान

Bhopal kidnapping case: भोपाल के एयरोसिटी में दो लाख रुपये के विवाद के बाद दो…

Last Updated: October 19, 2026 23:21:03 IST

Noida Traffic Advisory: नोएडा में दशहरे पर ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें रूट

Noida Traffic Advisory: दशहरे और मूर्ति विसर्जन के चलते नोएडा, सेक्टर-62 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट…

Last Updated: October 19, 2026 23:16:07 IST

Sidhu Moose Wala के छोटे भाई का VIDEO वायरल, स्टेज पर बंदूक चलाने की नकल करते दिखा छोटा सिद्धू, अब जांच की मांग

Sidhu Moose Wala: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई सुखदीप सिंह सिद्धू की…

Last Updated: October 19, 2026 23:02:39 IST

Alia Bhatt Durga Puja look: दुर्गा पूजा के लिए आलिया भट्ट का स्टाइलिश ट्रेडिशनल लुक, गुलाबी साड़ी में दिखीं बंगाली बाला

Alia Bhatt Durga Puja look: दुर्गा पूजा में आलिया भट्ट अपने पारंपरिक बंगाली लुक को…

Last Updated: October 19, 2026 22:46:53 IST

सीएम योगी का लखनऊ को बड़ा तोहफा! बनेगी AI सिटी, निवेश से लेकर रोजगार तक खुलेंगे नए रास्ते

CM Yogi Lucknow AI City Project: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आने वाले समय में…

Last Updated: October 19, 2026 22:39:44 IST

फ्रांस में दंगों के बाद सख्ती, कई शहरों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू; 2400 लोग गिरफ्तार

France Riots 2026: फ्रांस में महंगाई और बढ़ती जीवन-यापन लागत के खिलाफ प्रदर्शन चल रहे…

Last Updated: October 19, 2026 22:13:06 IST