<

पवन सिंह का खूबसूरत लड़कियों के साथ ये कैसा वीडियो हुआ वायरल? सोशल मीडिया पर मचा बवाल; पत्नी ज्योति ने भी किया पोस्ट

वायरल वीडियो में पवन सिंह के साथ कई युवतियां डांस करती नजर आ रही हैं. यही डांसर पवन सिंह को केक काटने में मदद करती नजर आ रही हैं.

Pawan Singh Happy Birthday: भोजपुरी गानों और रिएलिटी शोज में धमाल मचा रहे भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह अपने जन्मदिन पर कुछ और कारण से अचानक चर्चा में आ गए हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वह अपने जन्मदिन पर लड़खड़ाते से नजर आ रहे हैं. कुछ यूजर का कहना है कि वह नशे में हैं. उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने भी पति पवन सिंह की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है. साथ ही उन्होंने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.

मिली जानकारी के मुताहिक, भोजपुरी के एक्टर-सिंगर पवन सिंह ने रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि को दोस्तों के साथ मिलकर अपना 40 वां जन्मदिन मनाया.इसके बाद सोमवार (05 जनवरी, 2026) को सुबह 7 बजे पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना भी रिलीज हुआ है, जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. इससे पहले रात को उन्होंने अपने दोस्तों के साथ केक काटा. केक काटने के दौरान वह ‘हर-हर महादेव’ के नारे भी लगाते नजर आ रहे हैं. 

नशे में हैं पवन सिंह

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पवन सिंह नशे में धुत नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर यूजर्स का कहना है कि पवन सिंह इस कदर नशे में हैं कि वह केक तक नहीं काट पा रहे हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भोजपुरी एक्टर से केक भी नहीं काटा जा रहा है. दरअसल, वायरल वीडियो में पवन सिंह के साथ कई युवतियां डांस करती नजर आ रही हैं. यही डांसर पवन सिंह को केक काटने में मदद करती नजर आ रही हैं. बताया जा रहा है कि वह नशे में धुत होने की वजह से कुछ समझ नहीं पा रहे हैं.

 

‘लॉलीपॉप लागेलू‘ से मिली लोकप्रियता

यहां पर बता दें कि 5 जनवरी 1986 को बिहार के आरा जिले के जोकहरी गांव में जन्में भोजपुर सिंगर-एक्टर पवन सिंह उम्दा कलाकार हैं. उनके गाने जब भी रिलीज होते हैं तो मिलियंस तक पहुंचने में अधिक समय नहीं लगता है. बचपन से ही गाने के शौकीन पवन सिंह ने अपनी शुरुआती शिक्षा आरा से पूरी की है. गायिकी की शिक्षा उन्हें अपने चाचा अजीत सिंह से मिली. शुरुआती दिनों में पवन सिंह संगीत समारोहों में हारमोनियम भी बजाया करते थे.

‘रंगली चुनरिया तोहरे नाम’ थी पहली फिल्म

सिंगिंग के जरिये भोजपुरी सिनेमा में एंट्री करने वाले पवन सिंह ने भोजपुरी फिल्म “रंगली चुनरिया तोहरे नाम” से एक्टिंग की शुरुआत की. 2008 में रिलीज हुआ उनका गाना “लॉलीपॉप लागेलू” सुपरहिट साबित हुआ. उन्होंने खुद बताया है कि ‘लॉलीपॉप लागेलू‘ गाना शुरुआती दौर में फ्लॉप साबित हुआ, लेकिन समय के साथ यह बहुत लोकप्रिय हुआ. फिलहाल यह गाना भोजपुरी के सबसे चर्चित गानों में शामिल है.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Delhi Gangrape Case: बस में अकेली थी लड़की…ड्राइवर ने लॉक किया दरवाजा; फिर शुरू हुआ हैवानियत का वो मंजर; पूरी रात नहीं बंद हुईं चीखें

Delhi Gangrape Case: दिल्ली में नाबालिग से स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में…

Last Updated: September 30, 2026 09:35:32 IST

Gold Price 30 September 2026: त्योहारों से पहले मिली बड़ी राहत! सोना फिर हुआ सस्ता, जानें 30 सितंबर का नया भाव

Gold Price 30 September 2026:बुधवार, 30 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम…

Last Updated: September 30, 2026 09:29:12 IST

IND VS WI: दूसरे मुकाबले से पहले बैड न्यूज,जिस पर था टीम को नाज, वहीं स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर; सदमे में फैंस

IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…

Last Updated: September 30, 2026 09:03:00 IST

World Cup 2027: कब खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान विश्व कप मुकाबला? इस दिन जारी होगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल; नोट कर लें डेट

World Cup 2027 Schedule: 2027 वर्ल्ड कप ODI शेड्यूल की तारीखों का खुलासा किया गया…

Last Updated: September 30, 2026 08:50:49 IST

गधे ने कर ली Nursing? MP में जारी हुआ सर्टिफिकेट, पिता के कॉलम में लिखा ‘डंकी फादर’

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल की ऑनलाइन प्रक्रिया पर सवाल उठे, जब गधे…

Last Updated: September 30, 2026 08:28:45 IST