Poonam Dubey Love Story: भोजपुरी एक्ट्रे पूनम दुबे की रियल लाइफ लव स्टोरी किसी सपने से कम नहीं है. एक्ट्रेस ने मध्यप्रदेश के भोपाल के बिजनेसमैन गौरव जैन संग शादी रचाई है और यह शादी काफी ज्यादा चर्चा में रही थी. आइये जानते है यहां पूनम दुबे की रियल लाइफ लव स्टोरी
Poonam Dubey Love Story
Bhojpuri Queen Poonam Dubey Love Story: पूनम दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं. एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अदाकारी का जादू हर किसी पर चलाया हैं, यही वजह हैं कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पूनम दुबे की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. लेकिन एक्ट्रेस प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में रही हैं.


पूनम दुबे ने मध्यप्रदेश के भोपाल के बिजनेसमैन गौरव जैन संग शादी रचाई थी, एक्ट्रेस की शादी तब सोशल मीडिया पर चर्चा में आई, जब बीजेपी सांसद रवि किशन से लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री तक ने पूनम दुबे और गौरव जैन को शादी की बधाई दी थी. उसके बाद सोशल मीडिया पर कपल की शादी ‘फेमस वेडिंग’ बन गई थीं. आज भी देश में जब सफल लव मैरेज स्टोरी की बात आती है, तो मंत्रीसांसद इनका उदाहरण देते हैं. आज यह कपल दो प्यारे बच्चों काशवी और रुद्रा के साथ खुशहाल परिवारिक जीवन बिता रहा है. पूनम दुबे और गौरव जैन द्वारा रियल लाइफ में निभाया गया भरोसा, समझ और प्यार कपल की शादी को ‘Success Love Story’ बनाता है.


बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे 8 फरवरी 1990 को प्रयागराज में हुआ है. एक्ट्रेस मिस इलाहाबाद का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं. पूनम दुबे ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले IPS या एयरहोस्टेस बनने का सपना देखती थी, लेकिन उनकी किसमत में भोजपुरी सुपरस्टार बनना था. एक्ट्रेस ने भोजपुरी में हमारा नादान परदेसी’, ‘घातक’, ‘रक्तभूमि’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है और अपनी अदाकारी से लोखों लोगों का दिल जीता है.
Vadodara Missing Parrot: गुजरात के वडोदरा में 6 महीने का पालतू तोता लड्डू लापता हो…
UP Petrol Diesel Price 4 November 2026: 4 नवंबर 2026 को यूपी में पेट्रोल-डीजल के…
Bill Gates Warns Daughter: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स अपनी बेटी फोएबे के खर्चों से…
Kanika Kapoor Separation: पॉपुलर बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने अपने पति और बिज़नेसमैन गौतम हाथीरमानी…
Petrol Diesel Price 4 November 2026:4 नवंबर को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और…
Weather Update Today 4 November 2026: आज 4 नवंबर को दिल्ली-NCR में आसमान ज़्यादातर साफ…