<
Categories: मनोरंजन

Prabhas Praise Rasha Thadani: राशा थडानी ने महादेव को डेडिकेट किया छाप तिलक सॉन्ग, प्रभास ने की गाने की तारीफ, दिल को छू रही आवाज

Prabhas Praise Rasha Thadani: रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी को उनके गाने छाप तिलक के लिए जमकर तारीफ मिल रही है. आइए जानते हैं उनके इस गाने के बारे में और एक्टर प्रभास ने उनके लिए क्या पोस्ट किया?

Prabhas On Rasha Thadani: रवीना टंडन थडानी की बेटी राशा थडानी ने एक्टिंग के बाद अब म्यूजिक की दुनिया में कदम रखा. उन्होंने प्रभास की आने वाली फिल्म ‘लईकी लईका’ में अपनी आवाज दी है. फैंस को उनकी आवाज खूब पसंद आई और उन्हें खूब तारीफ भी मिल रही है. एक्टर प्रभास ने अपनी आने वाली फिल्म ‘लईकी लईका’ के गाने ‘छाप तिलक’ से सिंगिंग डेब्यू करने वाली नई एक्ट्रेस राशा टंडन की जमकर तारीफ की है. अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रभास ने राशा को बधाई देने के लिए एक प्यारा सा नोट लिखा. राशा थडानी ने जवाब देते हुए कहा कि वह प्रभास के कॉम्प्लिमेंट के लिए हमेशा उनकी आभारी रहेंगी. 

प्रभास ने की तारीफ

प्रभास ने राशा का ‘छाप तिलक’ गाते हुए वीडियो पोस्ट किया और लिखा, “कितना प्यारा सिंगिंग डेब्यू @rashathadani। #ChaapTilak में आपकी परफॉर्मेंस ईमानदार, दिल को छूने वाली और सीधे दिल से निकली है. उन्होंने मैसेज के आखिर में बधाई नोट और एक सफेद दिल वाले इमोजी के साथ अपनी बात खत्म की. राशा ने पोस्ट को री-शेयर किया और एक्टर को धन्यवाद देते हुए कहा, “प्रभास सर, हमेशा आभारी रहूंगी!!”  इस बातचीत पर फैंस का ध्यान गया और कई लोगों ने एक्टर्स के बीच आपसी तारीफ और मोटिवेशन की सराहना की.

शिव भक्त हैं राशा

राशा ने अपने पोस्ट में लिखती हैं, “शिव हमेशा मेरे लिए बहुत खास रहे हैं. राशा ने गाने को भगवान शिव से जोड़ते हुए लिखा, “मैं तो छाप तिलक छोड़ चली रे… मैं तो आज फलक ओढ़ चली रे. मेरे मन के ताल पर बाजे डमरू, शिव की डमरू की थाप और लय हमेशा मेरे दिल में रहती है. आभारी हूं शिव ओम नमः शिवाय.” राशा की महादेव में काफी आस्था है. उन्हें अक्सर अपनी मां रवीना टंडन के साथ शिवालय जाते हुए देखा जाता रहा है. वह 12 ज्योतिर्लिंग में से कई जगह के दर्शन भी कर चुकी हैं.

pradosh vrat

गाने के बारे में

‘छाप तिलक’ गाने को फरीदकोट बैंड ने ने कंपोज किया है. इसे राशा और आईपी सिंह ने कंपोज किया, जिसमें राजर्षि सान्याल और आईपी सिंह शामिल हैं. गाने के बोल सिद्धार्थ-गरिमा और आईपी सिंह ने लिखे हैं. राशा ने पहले यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था और लिखा था. आप सभी के आशीर्वाद से यह मेरा पहला गाना है. फैंटम स्टूडियोज ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया, जिसमें एक लड़के और एक लड़की के खून से सने जूते सीढ़ियों पर खड़े दिखाए गए थे. वहीं फिल्म के निर्देशन की बात करें तो यह सौरभ गुप्ता ने किया है. बाद में मेकर्स ने राशा और अभय वर्मा की कहानी की एक झलक भी शेयर की.

राशा ने आजाद से किया था डेब्यू

राशा थडानी की बात करें तो वह एक्ट्रेस रवीना टंडन और डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी की बेटी हैं. उन्होंने 2025 में आमान देवगन के साथ फिल्म आाजाद से बॉलीवुड में कदम रखा. यह फिल्म आजादी से पहले के भारत पर आधारित थी और इसमें अजय देवगन ने भी रोल निभाया था. आजाद का निर्देशन अभिषेक कपूर के द्वारा किया गया था. प्रभास हाल ही में आखिरी बार मारुति द्वारा निर्देशित हॉरर कॉमेडी फिल्म द राजासाब में नजर आए थे. इस फिल्म में संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार और ज़रीना वहाब ने भी शानदार रोल प्ले किया है. अब वह अपनी अगली फिल्म स्पिरिट में बिजी हैं, जिसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं. वह इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में तृप्ति डिमरी के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार, वे जल्दी कल्कि 2898 के दूसरे पार्ट की शूटिंग भी स्टार्ट करेंगे. ‘लईकी लईका’ जल्द ही लोगों को बीच आने वाली है.

Recent Posts

रैपिडो राइडर निकला जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध, मुंबई ATS ने किया गिरफ्तार; पीएम मोदी को लेकर कही थी ये बात

Maharashtra ATS को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर, कालाचौकी यूनिट ने आरोपी को माहिम…

Last Updated: October 24, 2026 13:37:01 IST

IND vs NZ 2nd T20I: प्लेइंग XI में बड़ा उलटफेर, ईशान किशन की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका, नाम सुन चौंक जाएंगे आप

IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे T20I के लिए वैभव…

Last Updated: October 24, 2026 13:06:34 IST

Mumbai Indians Head Coach: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस का बड़ा फैसला, इस खिलाड़ी को बनाया हेड कोच; नाम सुन सब दंग

Kieron Pollard, Mumbai Indians head coach:2010 में एक खिलाड़ी के तौर पर मुंबई इंडियंस में…

Last Updated: October 24, 2026 12:38:54 IST

गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की चारों शाखाओं में नवरात्रि का रंगारंग उत्सव

सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…

Last Updated: October 24, 2026 11:52:27 IST

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST