हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने अपने सबसे कठिन दिनों के बारे में खुलासा किया. उन्होंने बताया कि मालती का जन्म समय से पहले हुआ था. इसके कारण वो NICU में 110 दिन तक जिंदगी की लड़ाई लड़ती रही. वो हमारी जिंदगी का सबसे कठिन समय था.
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
Priyanka Chopra: बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. वे देश ही नहीं विदेशों में भी काफी फेमस हैं. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक किस्सा फैंस के साथ शेयर किया. उन्होंने बताया कि जब वे जिंगी के मुश्किल दौर से गुजर रही थीं, तो उन्हें बहुत डर लग रहा था. उस समय पर वे लगातार महामृत्युंजय मंत्र सुना करती थीं.
दरअसल प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपनी फिल्म द ब्लफ के प्रमोशन के लिए जय शेट्टी के पॉडकास्ट में गई थीं. वहां पर उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी में एक ऐसा समय था, जब वो अंदर से टूट गई थीं. उस वक्त वो अपने घर में फायरप्लेस के सामने कम से कम 9 घंटे तक लगातार बैठी रही थीं. उन्होंने बताया कि उस समय उनके कमरे में महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र और ओम नम: शिवाय मंत्र बजता रहता था.
बता दें कि जनवरी 2022 में प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी से मां बनी थीं. वो वक्त खुशियों से ज्यादा परेशानी भरा रहा था. समय से पहले मालती का जन्म हुआ, जिसके कारण वो दौर काफी मुश्किल था. उन्होंने बताया कि जब मालती को NICU में रखा गया, तो प्रियंका और उनके पति निक की हालत बहुत खराब थी. उन्होंने कहा कि ये वक्त उनकी जिंदगी का सबसे कठिन वक्त था. उन्होंने मालती के लिए कहा कि वो एक चमत्कारी बच्ची है. उस समय पर वही बच्चा पाने की मेरी एकमात्र उम्मीद थी.
उन्होंने बताया कि जब मालती के समय से पहले जन्म के बारे में उन्हें पता चला, तो वो काफी घबरा गई थीं. उन्हें जब इस बारे में पता चला कि उनकी बच्ची 27 सप्ताह में ही जन्म लेने वाली है, तो वो अंदर तक टूट गईं. वे लगभग 9 घंटे तक लगातार फायरप्लेस के सामने बैठी रहीं. मेरे दिमाग में इसे सुलझाने के लिए कोई विचार नहीं था. निक बाहर से आया और उसने मुझे पकड़ा और फिर हम दोनों अस्पताल गए.
उन्होंने बताया कि मालती का जन्म कोविड के दौरान हुआ. उसका रंग बैंगनी पड़ गया था. एनआईसीयू नर्सों की छोटी उंगलियां भी उसके मुंह के लिए बहुत बड़ी लग रही थीं. मुझे उस समय की सारी झलक आज भी याद है. शुक्र है कि हमारी सरोगेट मदर ठीक थी. इसके कारण ही हम अपनी पूरी एनर्जी मालती के साथ शेयर कर रहे थे.
उन्होंने बताया कि मालती की बीमार होने के कारण मैं सुन्न हो गई थी और मुझे ये समझ नहीं आ रहा था कि क्या किया जाए. एक समय था जब हममें से एक को ही अंदर जाकर उससे मिलने की अनुमति थी. उनकी मां और सासू मां आ गए थे लेकिन प्रियंका और जोनस अस्पताल में थे. वो उनके लिए बहुत दर्दनाक समय था. उन्होंने बताया कि जब मालती का जन्म हुआ, तो हम ऐसे हालात में नहीं थे कि हम मालती के जन्म के बारे में लोगों को बता सकें.
प्रियंका चोपड़ा को एक मैसेज आया, जिसमें बताया गया कि प्रियंका की बेटी के जन्म के बारे में खबर लीक हो गई है. अगर हम इसकी खबर नहीं छापेंगे तो भी तीन घंटे में खबर छप जाएगी. तब हमें मजबूरन मालती के जन्म की घोषणा करनी पड़ी. हालांकि हम चाहते थे कि सही वक्त आने पर हम उन्हें ये जानकारी देंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका.
Shankh Rituals:हिंदु धर्म में लगभग हर पूजा-पाठ में शंख बजाया जाता है, धार्मिक मान्यताओं के…
UP News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें प्रेमी ने जब…
Strait of Hormuz Me strait ka Kya Matlab Hai: होर्मुज़ जलडमरूमध्य ईरान और ओमान के…
Ashok Kharat Case: 8 महिलाओं और एक पुरुष का आरोप है कि उन्हें अनुचित तरीके…
Oil Prices Impact: ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि ईरान होर्मुज़ जलडमरूमध्य से…
Pukhraj Ke Fayde: ज्योतिष मान्यताओं में गुरुवार का विशेष महत्व होता है, क्योंकि यह दिन…