<
Categories: मनोरंजन

बच्चों को मिली जान से मारने की धमकी, डर के साए में निर्देशक राहुल रविंद्रन; डिलीट कर दिया X अकाउंट

Rahul Ravindran: पुणे के केतन अग्रवाल की हत्या को लेकर चल रहे विवाद के बीच, निर्देशक-अभिनेता राहुल रविंद्रन के बच्चों को जान से मारने की धमकी मिली है. इसलिए उन्होंने अपना एक्स अकाउंट डिलीट कर दिया है.

पुणे के रहने वाले केतन अग्रवाल की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही बहस के बीच निर्देशक और अभिनेता राहुल रविंद्रन ने बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने बताया कि उन्हें और उनके परिवार, खासकर बच्चों को जान से मारने की धमकियां और आपत्तिजनक संदेश मिल रहे हैं. इसके बाद उन्होंने अपना X अकाउंट डिलीट करने का फैसला किया. यह विवाद तब शुरू हुआ, जब X पर एक यूजर ने केतन अग्रवाल की मौत का जिक्र करते हुए राहुल रविंद्रन से सवाल किया कि रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ का निर्देशन करने के बाद उन्होंने कथित तौर पर “पुरुषों के खिलाफ अत्याचार” जैसे विषय पर फिल्म क्यों बनाई.

राहुल ने किया कठोर फैसला

राहुल रविंद्रन ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि समाज स्वाभाविक रूप से पितृसत्तात्मक है. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई और वह तथा उनका परिवार व्यक्तिगत हमलों और आपत्तिजनक टिप्पणियों का निशाना बनने लगे. लगातार मिल रही धमकियों और ट्रोलिंग के बीच राहुल ने X छोड़ने का फैसला किया. उन्होंने लिखा, ‘मैं इस ऐप से पूरी तरह अलग हो गया हूं.’ राहुल ने बताया कि वह काफी समय से X छोड़ना चाहते थे, लेकिन खेलों, खासकर क्रिकेट के अलावा अन्य भारतीय खेलों की खबरों के लिए इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते रहे थे.

जब देखे कमेंट्स तो गुस्से से भर गए

राहुल रवींद्रन ने बताया कि कैसे उन्हें वे आपत्तिजनक पोस्ट देखने को मिले. उन्होंने कहा कि ब्राजील बनाम जापान का फुटबॉल मैच देखते समय उन्होंने ऐप खोला था ताकि फुटबॉल से संबंधित किसी अकाउंट को चेक कर सकें, लेकिन गलती से उन्होंने नोटिफिकेशन देख लिए. उन्होंने लिखा, ‘काश मैंने ऐसा न किया होता.’ राहुल रविंद्रन ने कहा कि आपत्तिजनक टिप्पणियां पढ़ने के बाद उन्हें काफी गुस्सा आया और वे मानसिक रूप से परेशान हो गए. उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि कोई भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म उनके व्यवहार और सोच पर इस तरह असर डाले.

पत्नी ने भी दी थी प्रतिक्रिया

एक्टर-डायरेक्टर राहुल की पत्नी और गायिका चिनमयी श्रीपदा ने राहुल के समर्थन में आकर उनकी शादी, सहानुभूति और आपसी सम्मान से संबंधित पिछली पोस्ट साझा की थी. उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वे राहुल जैसे पुरुष से शादी करें या फिर शादी ही न करें. हालांकि, उनके इस जवाब पर और भी तीखी प्रतिक्रिया हुई, जिसमें कई यूजर्स ने तीखी बहस छेड़ दी और दंपति की आलोचना की. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Silver prices fall: चांदी के भाव में भूचाल! जनवरी में बनाया था रिकॉर्ड, नवंबर आते-आते इतनी नीचे फिसली कीमत

Silver prices fall,: 2026 में रिकॉर्ड तेजी के बाद सोने और चांदी की कीमतों में…

Last Updated: November 22, 2026 22:55:20 IST

अलग नाम, अलग पहचान और छह शादियां… असम में गिरफ्तार हुआ जुम्मुद्दीन, ऐसे खुला राज

Assam Crime: असम के नगांव जिले में जुम्मुद्दीन अहमद को छह महिलाओं से अलग-अलग पहचान…

Last Updated: November 22, 2026 22:35:40 IST

Theft in wedding ceremony: शादी में डांस कर रहा था परिवार, चोर ने साफ कर दिया लाखों का माल; जैकेट की आड़ में बैग लेकर फरार

Theft in wedding ceremony: गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में 20 नवंबर को एक…

Last Updated: November 22, 2026 22:18:18 IST

जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा? आधे घंटे बाद बाहर आया तो दुल्हन ने तोड़ दी शादी, लाल जोड़े में थाने पहुंची

Firozabad marriage dispute: फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गोपाल मैरिज होम में 20 नवंबर…

Last Updated: November 22, 2026 22:08:47 IST

Tributes paid to Yogi mother in Meerut: योगी की मां के निधन पर मदरसे में उठे दुआ के हाथ, मौलवी और बच्चों ने की प्रार्थना

Tributes paid to Yogi mother in Meerut: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के…

Last Updated: November 22, 2026 21:06:26 IST

अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की OTT रिलीज डेट आई सामने, इस दिन और यहां देख सकेंगे फिल्म

Drishyam The Conclusion OTT release: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' 27 नवंबर 2026…

Last Updated: November 22, 2026 20:22:50 IST