<
Categories: मनोरंजन

Rajpal Yadav: बच्चों की तरह रोए फिर भी…राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये का कर्ज देने वाले बिजनेसमैन ने क्या कहा? सुनकर फटी रह जाएंगी आंखें

Madhav Gopal Agrawal: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये का कर्ज देने वाले बिजनेसमैन माधव गोपाल अग्रवाल ने इस मामले चुप्पी तोड़ी है. एक चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने इस मामले पर खुलकर बात रखी है.

राजपाल यादव केस: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव आज दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं. दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें 9 करोड़ रुपये के कर्ज के मामले में अंतरिम बेल दे दी है. भूल भुलैया एक्टर को कोर्ट से कुछ समय के लिए राहत मिलने के बाद जिस बिजनेसमैन ने राजपाल यादव को उनकी 2012 की फिल्म अता पता लापता को फाइनेंस करने के लिए 5 करोड़ रुपये का प्रिंसिपल अमाउंट लोन दिया था, उसने अब इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है.

न्यूज़ पिंच को दिए एक इंटरव्यू में बिजनेसमैन माधव गोपाल अग्रवाल ने राजपाल यादव के साथ अपनी पहली मुलाकात, उन्होंने एक्टर को 5 करोड़ रुपये का लोन कैसे दिया और पिछले 14 सालों में लंबे समय से चल रहे कर्ज के मामले में क्या हुआ? इस पूरे मामले पर विस्तार से अपनी बात रखी है.

माधव गोपाल अग्रवाल ने क्या-क्या कहा?

मामले के शुरुआती दिनों में माधव गोपाल अग्रवाल ने कहा कि वह राजपाल यादव के घर गए और उनके सामने बच्चों की तरह रोए, क्योंकि उन्होंने उन्हें उन पैसों से पैसे दिए थे जो उन्होंने खुद दूसरों से उधार लिए थे. उन्होंने बार-बार राजपाल यादव से वह तारीख बताने की विनती की जिस दिन वह नया एग्रीमेंट ड्राफ्ट करवा सकें. मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के माधव गोपाल अग्रवाल ने भी याद किया कि वह पहली बार एमपी मिथिलेश कुमार कठेरिया के माध्यम से राजपाल यादव से मिले थे.

पैसे मांगने पर राजपाल यादव ने क्या कहा?

बिजनेसमैन के मुताबिक, राजपाल यादव ने उनसे कहा कि उनकी फिल्म ‘अता पता लापता’ लगभग पूरी हो चुकी है और अगर उन्हें फंडिंग नहीं मिली तो सब कुछ बर्बाद हो जाएगा. जब माधव गोपाल अग्रवाल ने उन्हें पैसे देने से मना कर दिया तो राजपाल यादव की पत्नी राधा ने उन्हें कई मैसेज भेजकर इमोशनल अपील की. आखिरकार बिजनेसमैन मान गए और एक्टर की मदद करने के लिए तैयार हो गए. माधव गोपाल अग्रवाल के मुताबिक, एग्रीमेंट में साफ लिखा था कि फिल्म की सफलता या असफलता, उसके सेंसर सर्टिफिकेट या किसी और दिक्कत से पैसे पर कोई असर नहीं पड़ेगा. राजपाल यादव को तय रकम समय पर लौटानी होगी. उन्होंने दावा किया कि राजपाल यादव ने पर्सनल गारंटी भी दी थी.

‘100-150 करोड़ लोगों ने…’ तिहाड़ जेल से बाहर आए राजपाल यादव, निकलते ही देश की जनता को दिया धन्यवाद

बिजनेसमैन ने कहा- दिया था लोन

बिजनेसमैन ने कहा कि उन्होंने लोन दिया था और यह कोई इन्वेस्टमेंट नहीं था, क्योंकि इन्वेस्टमेंट में कोई पर्सनल गारंटी या चेक नहीं होता है. जब उन्हें समय पर पैसे नहीं मिले तो माधव गोपाल अग्रवाल ने राजपाल यादव से कॉन्टैक्ट किया. उस समय एक्टर ने कहा कि उनके पास फंड नहीं हैं, जिसके बाद तीन बार सप्लीमेंट्री एग्रीमेंट किए गए और नए चेक दिए गए. जब मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने एक इवेंट में फिल्म का म्यूजिक लॉन्च किया तो माधव गोपाल अग्रवाल को पता चला कि एग्रीमेंट के अनुसार नेगेटिव और पैसे फिल्म पूरी होने के बाद दिए जाने थे. इसलिए वह फिल्म की रिलीज रोकने के लिए कोर्ट चले गए.

उन्हें बस पैसे वापस चाहिए: माधव गोपाल अग्रवाल

राजपाल यादव ने कहा कि वह रिलीज तक पैसे वापस नहीं कर सकते, इसलिए माधव गोपाल अग्रवाल ने सेटलमेंट किया और फिल्म की रिलीज से स्टे हटवा लिया. लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गई. 2013 में जब कोई नतीजा नहीं निकला तो बिजनेसमैन फिर से कोर्ट गए. कोर्ट के दखल के बाद 10.40 करोड़ रुपये का सेटलमेंट तय हुआ. राजपाल यादव ने कई चेक जमा किए लेकिन वे सभी बाउंस हो गए और इसलिए मामला आगे बढ़ गया. माधव गोपाल अग्रवाल ने कहा कि वह एक बिजनेसमैन हैं, उन्हें बस अपने पैसे वापस चाहिए.

राजपाल यादव के बाद अब अमीषा पटेल जाएंगी जेल? चेक बाउंस मामले में कसा शिकंजा! किस पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST

Arbaaz Khan Viral Video: सलमान का नाम सुनते ही आपा खो बैठे अरबाज खान; कैमरे पर निकाला गुस्सा; वायरल वीडियो मचा रहा बवाल

Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:18 IST

MP News: तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पति-पत्नी और 13 वर्षीय बेटी की मौत, ट्रक चालक फरार

मध्य प्रदेश के बदनवार जिले के नयागांव में एक तेज रफ्तार वाहन ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:14 IST

Madras Regiment में सेंधमारी! पूर्व हवलदार ने सेना के 3 जवानों के साथ मिलकर चुराए हथियार, ऐसे हुआ ‘मास्टरमाइंड’ का पर्दाफाश

Madras Regiment Arms Theft Case: हैदराबाद के मद्रास रेजीमेंट में हुई हथियार चोरी के मामले…

Last Updated: October 4, 2026 13:26:26 IST