<
Categories: मनोरंजन

‘100-150 करोड़ लोगों ने…’ तिहाड़ जेल से बाहर आए राजपाल यादव, निकलते ही देश की जनता को दिया धन्यवाद

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं. जेल से बाहर आते ही उन्होंने देश की जनता को धन्यवाद कहा. उन्होंने बॉलीवुड के लोगों को भी धन्यवाद कहा. उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट को धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें जहां बुलाया जाएगा, वो जरूर हाजिर होंगे.

Rajpal Yadav Release: बॉलीवुड के कॉमेडी एक्टर राजपाल यादव ने 5 फरवरी को चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल अधिकारियों के सामने सरेंडर किया था. इसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई. इस दौरान उन्होंने अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए राहत की मांग की. इसके बावजूद याचिका खारिज हो गई. वहीं 1 फरवरी को एक बार फिर उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई की गई और उन्हें जमानत मिल गई. इसके बाद अब उनके वकील रिलीजिंग ऑर्डर लेकर पहुंचे. इसके बाद एक्टर राजपाल यादव जेल से बाहर आ चुके हैं.  11 रातें जेल में काटने के बाद एक्टर का वनवास कुछ समय के लिए थम गया है.  बता दें कि राजपाल यादव को दी गई बेल 18 मार्च तक लागू रहेगी.

जेल से बाहर आने के बाद क्या बोले राजपाल?

जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने कहा, ‘मैं 2027 में मुंबई में बॉलीवुड में 30 साल पूरे कर लूंगा। पूरे देश के लोग, बच्चे, बूढ़े और जवान, मेरे साथ हैं… जिस तरह से पूरे देश और दुनिया ने, मेरे बॉलीवुड ने, मुझे प्यार दिया है, अगर मेरे खिलाफ कोई आरोप हैं, तो मैं जवाब देने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद, हाई कोर्ट.’

इसके साथ ही उन्होंने कहा उन्होंने देश की जनता के साथ ही बॉलीवुड के सभी लोगों का धन्यवाद कहा. उन्होंने कहा कि जहां-जहां कोर्ट ने आदेश दिया मैं हाजिर हुआ. आगे भी हाजिर हो जाऊंगा. सबने मेरा समर्थन किया है. मैंने तीस सालों में 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. 100-150 करोड़ लोगों से मेरा रिश्ता है. मैं आप सबका धन्यवाद देता हूं.

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि राजपाल यादव ने कथित तौर पर साल 2010 में एक बिजनेसमैन से 5 करोड़ रुफए का लोन लिया था. इस लोन के इस्तेमाल से उन्होंने डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था. उन्होंने ये पैसा अपनी पहली फिल्म ‘अता पता लापता’ में लगाया था. हालांकि रिलीज के बाद फिल्म फ्लॉप हो गई और वे लोन नहीं चुका सके. उन्होंने लोन चुकाने की पूरी कोशिश की लेकिन लोन पर लगातार ब्याज बढ़ता रहा, जिसके कारण ये लोन बढ़कर 9 करोड़ रुपए हो गया. 

कोर्ट ने लगाई थी फटकार

इस मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने एक्टर को वादाखिलाफी के कारण फटकार लगाई. राजपाल के वकीलों ने कोर्ट से कुछ टाइम मांगा. उस पर कोर्ट की तरफ से कहा गया कि एक्टर को ऑर्डर के कारण नहीं बल्कि उनके बर्ताव के कारण जेल हुई है. वे बीते कुछ सालों से लगातार पैसा चुकाने की बात कर रहे हैं लेकिन कर नहीं पा रहे.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Silver Price Today 3 October 2026: चांदी में बड़ा उलटफेर! खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…

Last Updated: October 3, 2026 09:34:08 IST

Gold Rate Today 3 October 2026: बाजार खुलते ही सोने के भाव ने चौंकाया! ₹1.50 लाख के करीब रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है दाम

Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…

Last Updated: October 3, 2026 09:26:44 IST

IND VS WI: क्या इस बार भी बनेगा 800 से ज्यादा रन? या होगी विकेटों की पतझड़; जानें रोहित शर्मा को कितनी सुट करती है ये पिच

IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800…

Last Updated: October 3, 2026 09:09:10 IST

IND vs PAK Asian Games: भारत-पाक फाइनल पर बारिश का साया, जानिए रद्द हुआ मैच तो किसे मिलेगा गोल्ड?

IND vs PAK Weather Update: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 09:06:27 IST

IND VS PAK: कुछ ही देर में शुरू होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, Jio Hotstar नहीं यहां फ्री में देखें फाइनल मैच

IND VS PAK: 2026 एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट का फ़ाइनल मैच इंडिया और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 08:58:38 IST