राजपाल यादव ने निर्देशक प्रियदर्शन की 'कम शिक्षा' वाली टिप्पणी पर नाराजगी जताई है. प्रियदर्शन ने उनके कानूनी विवादों का कारण पढ़ाई की कमी बताया था. जवाब में राजपाल ने कहा कि वे शिक्षित है और किसी को जज करना गलत है. हालांकि, दोनों फिल्म 'भूत बंगला' में साथ काम कर रहे है.
राजपाल यादव ने प्रियदर्शन की 'शिक्षा' वाली बात पर लगाई क्लास
मशहूर बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने हाल ही में निर्देशक प्रियदर्शन के उस बयान पर नाराजगी जताई है, जिसमें उन्होंने राजपाल की कानूनी मुश्किलों की वजह ‘कम शिक्षा’ (Poor Education) को बताया था. राजपाल ने साफ शब्दों में कहा कि उनकी पढ़ाई का उनके कानूनी विवादों से कोई लेना-देना नहीं है.
एक इंटरव्यू के दौरान निर्देशक प्रियदर्शन ने राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले पर बात की थी. उन्होंने राजपाल को एक ‘नेक इंसान’ बताते हुए कहा था कि उन्होंने कम शिक्षा के कारण बड़ी गलती (Blunder) कर दी. प्रियदर्शन ने यह भी कहा था कि वे राजपाल की मदद करना चाहते है और उन्होंने फिल्म निर्माताओं से उनकी फीस बढ़ाने की भी सिफारिश की है.
राजपाल यादव ने इस टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा, यह पूरी तरह से गलत है. प्रियन जी मुझे ठीक से नहीं जानते. मैं एक पढ़ा-लिखा इंसान हूं और 11 साल की उम्र से काम कर रहा हूं. उन्होंने आगे कहा कि बड़े-बड़े दिग्गज भी कभी न कभी मुश्किलों में फंस जाते है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वे शिक्षित नहीं है. उन्होंने तर्क दिया कि अगर वे शिक्षित नहीं होते, तो फिल्म इंडस्ट्री में 25-30 साल तक टिक नहीं पाते.
राजपाल ने स्पष्ट किया कि वे प्रियदर्शन, राम गोपाल वर्मा और डेविड धवन का बहुत सम्मान करते है और उन्हें पिता समान मानते है. उन्होंने कहा, मैंने इन तीनों के साथ 50 से ज्यादा फिल्में की है. लेकिन प्रियन जी या बॉलीवुड के किसी भी शख्स को मेरी पूरी कहानी नहीं पता, इसलिए उनके द्वारा मुझे जज करना सही नहीं है.
यादव फिलहाल ₹9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में अंतरिम जमानत पर बाहर है. उन्होंने यह भी साफ किया कि उन्हें काम की कमी नहीं है और वे जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) में नजर आएंगे, जिसे प्रियदर्शन ही निर्देशित कर रहे है. इसके अलावा वे ‘वेलकम टू द जंगल’ का भी हिस्सा है.
Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बहादुरगढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह…
PNB scam: ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक की पाई शाखा में खाताधारकों के खातों…
Moradabad Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सड़क पर एक बुर्का पहनी महिला और…
KGMU case: लखनऊ के KGMU के पूर्व रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज मलिक पर…
Dombivali murder case: महाराष्ट्र के डोंबिवली में 9 अक्टूबर को शराब पीने के दौरान हुए…
Gurnoor Brar Viral Chat: भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ के नाम से सोशल मीडिया पर…