<
Categories: मनोरंजन

बाबा रामदेव को देखते ही राखी सावंत को होने लगता है कुछ-कुछ…, सात-फेरे लेने तक की जता दी थी इच्छा

Baba Ramdev: राखी सावंत अपने अलबेले और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. मॉडल-एक्ट्रेस राखी ने एक बार तो बाबा रामदेव से शादी करने की इच्छा जताई थी.

Rakhi Sawant on Baba Ramdev: राखी सावंत को बॉलीवुड की आइटम गर्ल नाम से जाना जाता है. मॉडल-एक्ट्रेस अक्सर विवादों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं. राखी सावंत तरह-तरह के बयान देती रहती हैं. एक बार उन्होंने कहा था कि उन्हें रामदेव को देखते ही कुछ कुछ होने लगता है. इतना ही नहीं, उन्होंन बाबा रामदेव शादी करने की इच्छा भी व्यक्त की थी. 

बाबा रामदेव से करना चाहती थीं शादी

टीवी शो ‘गजब देश की अजब कहानियां’ के प्रोग्राम लॉन्च के दौरान मीडिया से बात करते हुए राखी सावंत बाबा रामदेव से शादी करने की इच्छा जताई थी. उन्होंने कहा, ‘मेरे सपनों के बाबा रामदेव हैं, इसलिए मुझे स्वामी रामदेव से शादी करने में कोई आपत्ति नहीं होगी. उनके पास बहुत पैसा है और वे महंगी गाड़ियां चलाते हैं. अगर यह शादी होती है, तो आप सभी को एक ग्लैमरस साध्वी देखने को मिलेगी. क्या यह दिलचस्प नहीं होगा?’ इसके आगे उन्होंने कहा, ‘बाबा तो आप लोगों के लिए हैं. मेरे लिए तो वो स्वामी ही हैं. मुझे उम्मीद है कि वो मुझे ‘बहन’ नहीं कहेंगे. अगर इमेजिन टीवी मेरे लिए एक और ‘स्वयंवर’ आयोजित करने की योजना बना रहा है, तो उन्हें स्वामी रामदेव को शो में लाना होगा।. वास्तव में, मैं उन्हें शो में लाने की पूरी कोशिश करूंगी.’

राहुल गांधी से भी शादी करना चाहती थीं एक्ट्रेस

राखी सावंत ने एक बार तो यहां तक कह दिया कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी उनके सपनों के राजकुमार थे. और अभिनेत्री ने दावा किया था कि वह उनके या अनिल अंबानी जैसे किसी बड़े नेता से शादी करना चाहती हैं. 

राखी सावंत की पर्सनल लाइफ

राखी सावंत ने अपनी पर्सनल लाइफ में कई मुश्किल पलों का सामना किया है. उन्होंने पहले रितेश से शादी की थी. हालांकि, उनके बीच चीजें ठीक नहीं रहीं और उनके रास्ते अलग हो गए. जल्द ही, एक्ट्रेस को मैसूर के एक बिजनेसमैन, आदिल खान दुर्रानी का प्यार मिल गया और दोनों ने 2022 में शादी कर ली. जनवरी 2023 में, राखी ने अपने पति से अलग होने की घोषणा करके सबको चौंका दिया. एक्ट्रेस ने अपने अलग रह रहे पति के खिलाफ कुछ चौंकाने वाले दावे किए भी थे. जिसमें घरेलू हिंसा, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और भी बहुत कुछ शामिल था.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST