<
Categories: मनोरंजन

Watch Video: नीली ड्रेस में इवेंट पहुंचीं मीरा राजपूत, स्ट्रेच मार्क्स छिपाने के बजाय किए फ्लॉन्ट; सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

Watch Video: शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत चर्चा में हैं. वजह है उनकी ड्रेस और उससे बाहर दिखते स्ट्रेच मार्क्स... उन्होंने वे मार्क्स छुपाने की कोशिश नहीं की बल्कि फ्लॉन्ट किए, जो चर्चा का विषय बने हुए हैं.

Watch Video: खूबसूरती के पैमाने अक्सर लोगों की सोच से तय होते हैं लेकिन कुछ महिलाएं अपने आत्मविश्वास से इन पैमानों को ही बदल देती हैं. शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने भी कुछ ऐसा ही किया है. हाल ही में एक इवेंट में पहुंचीं मीरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उनका स्टाइल तो चर्चा में है ही लेकिन जिस बात ने लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह है उनका बेझिझक अंदाज.

मीरा इस दौरान खूबसूरत नीले रंग की ड्रेस में नजर आईं. वे काफी खूबसूरत लग रही थीं. लोगों की नजरें उनसे हट ही नहीं रही थीं. हालांकि कैमरे में कैद हुई एक खास बात ने उनके इस वीडियो को सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना दिया. 

स्ट्रेच मार्क्स छिपाने की नहीं की कोशिश

मीरा की ब्लू ड्रेस काफी खूबसूरत थी. उस ड्रेस में पेट पर कट था, जिससे उनका पेट दिख रहा था. उनके पेट पर मौजूद स्ट्रेच मार्क्स भी दिखाई दे रहे थे. आमतौर पर जहां कई महिलाएं ऐसे निशानों को छिपाने की कोशिश करती हैं, वहीं मीरा ने इसे लेकर कोई झिझक नहीं दिखाई. उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना लुक कैरी किया. 

सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

उनका यही अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद आ रहा है. लोग उनकी तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि शरीर पर मौजूद निशान किसी की खूबसूरती कम नहीं करते. मीरा ने अपने सहज व्यवहार से यह संदेश दिया कि खुद को स्वीकार करना भी आत्मविश्वास की एक बड़ी पहचान है.

शाहिद कपूर की पत्नी से अलग पहचान

मीरा राजपूत की पहचान सिर्फ शाहिद कपूर की पत्नी तक सीमित नहीं रह गई है. साल 2015 में शाहिद से शादी के बाद उन्होंने धीरे-धीरे अपनी अलग पहचान बनाई. सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. वह अक्सर अपनी लाइफस्टाइल, फैशन और फिटनेस से जुड़ी झलकियां साझा करती रहती हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Watch Video: बिना टिकट ट्रेन में सफर कर रहा था यात्री, TTE से भिड़ा तो स्टेशन पर चलने लगे थप्पड़-मुक्के

Watch Video: रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग के दौरान हंगामा देखने को मिला. इस दौरान…

Last Updated: November 18, 2026 22:24:12 IST

‘मेरी शिकायत दर्ज करो…’ 10 दिन से नहीं सो पाई महिला तो आधी रात पहुंची थाने, CM हेल्पलाइन पर भी की शिकायत

Shivpuri Women News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक महिला काफी दिनों से सो नहीं…

Last Updated: November 18, 2026 21:42:25 IST

Maharashtra News: ‘कोई तो रास्ता दे दो…’, बेटे को बचाने के लिए तड़पता रहा पिता, जाम ने छीन ली मासूम की जिंदगी

Raigad News: महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक डेढ़ साल के बच्चे ने गुब्बारा निगल लिया.…

Last Updated: November 18, 2026 21:09:27 IST

Delhi Crime: महिला को टॉयलेट में चोरी-छिपे देख रहा था शख्स, 3 साल बाद ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

Delhi Crime News: दिल्ली के कनॉट प्लेस में तीन साल पुराने मामले को सुलझा लिया…

Last Updated: November 18, 2026 20:46:48 IST

Caught on CCTV: दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में घुसे हथियारबंद बदमाश, करोड़ों के गहने और कैश लेकर हुए फरार

Caught on CCTV: बिहार के बेतिया जिले से एख वीडियो सामने आई है. कुछ हथियारबंद…

Last Updated: November 18, 2026 20:07:52 IST

Watch Video: फेल होने पर भड़के नर्सिंग छात्र, प्रिंसिपल से भिड़े ABVP कार्यकर्ता; मारपीट के बाद पुलिस छावनी बना कॉलेज

Watch Video: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई में हैरान करने वाला मामला सामने…

Last Updated: November 18, 2026 19:39:26 IST