Ranabaali OTT Release Date: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को शादी कर ली. इसके बाद 28 फरवरी को इन दोनों की फिल्म राणाबली का फर्स्ट लुक जारी किया गया. ये फिल्म सिनेमाघरों में 11 सितंबर, 2026 को रिलीज होगी. इसके बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म राणाबली सिनेमाघरों में 11 सितंबर, 2026 को रिलीज होगी.
Ranabaali Release Date: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी 26 फरवरी, 2026 को हुई. इसके बाद इन दोनों की एक फिल्म का फस्ट लुक जारी हुआ है. जिसमें दोनों काफी दमदार रोल में नजर आ रहे हैं. अगर आपको इन दोनों की फिल्म का नाम नहीं पता तो चलिए आपको बता देते हैं. विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की इस फिल्म का नाम राणाबली है. जो कि एक हिस्टोरिकल ड्रामा है.
इस फिल्म की कहानी 1854 और 1878 के बीच ब्रिटिश राज के समय की है. यह फिल्म उनकी शादी के बाद का पहला प्रोजेक्ट है, जिसमें विजय एक स्वतंत्रता सेनानी और रश्मिका एक मजबूत इरादों वाली महिला के तौर पर दिखाई गई हैं.
राहुल सांकृत्यायन के निर्देशन में बनी राणाबली असल जिंदगी के कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को एक ज़बरदस्त हिस्टोरिकल कहानी में साथ लाती है. लड़ाई और बगावत वाले दौर की कहानी, देवरकोंडा द्वारा निभाए गए एक भूले हुए स्वतंत्रता सेनानी के बारे में है.
राणाबली एक पैन-इंडिया तेलुगु एक्शन फिल्म है, जिसमें विजय देवरकोंडा रश्मिका मंदाना के साथ एक अनजान फ्रीडम फाइटर के रोल में हैं. कॉलोनियल इंडिया में सेट, यह फिल्म 1854 और 1878 के बीच ब्रिटिश राज के दौरान हुई असली घटनाओं से इंस्पायर्ड है. यह फिल्म 11 सितंबर, 2026 को दुनिया भर में थिएटर में रिलीज होगी. मेकर्स के मुताबिक, यह भूली-बिसरी कहानियों का सिनेमाई रीकंस्ट्रक्शन है, जिसमें खास तौर पर रायलसीमा इलाके और संघर्षों पर फोकस किया गया है.
सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद मेकर्स इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम कराएंगे. हालांकि इसकी डेट की घोषणा अभी नहीं की गई है. लेकिन अमूमन सिनेमाघरों में रिलीज होने के 2 महीने बाद कोई भी फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाई जाती है. इस हिसाब से ये फिल्म नवंबर में ओटीटी पर देखी जा सकती है, लेकिन इसकी असली तारीख बात में घोषित की जाएगी. इसके लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी 26 फरवरी को हुई. इसके बाद 28 फरवरी को मेकर्स ने राणाबली फिल्म की पहली झलक को दर्शकों के साथ शेयर किया. इस फिल्म में विजय और रश्मिका की केमिस्ट्री को देखकर दर्शक काफी रोमांचित हैं. सोशल मीडिया पर फर्स्ट लुक शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि हमारे रानाबली और जयम्मा. हमेशा के लिए साथ. इस खास सरप्राइज के साथ उनके प्यार का जश्न. राणाबली 11 सितंबर को दुनिया भर में ग्रैंड रिलीज होगी. इसके अलावा, मेकर्स ने इस फिल्म का पहला रोमांटिक गाना भी रिलीज कर दिया है. जिसे दर्शकों द्वारा खूब सराहा और पसंद किया जा रहा है. इस गाने का टाइटल ‘एंधय्या सामी’ है.
Solar Eclipse: आजकल 2027 में लगने वाले एक सूर्य ग्रहण की खूब चर्चा हो रही…
Mumbai to Bengaluru Vande Bharat: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुंबई और बेंगलुरु के बीच…
SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदाराबाद और पंजाब किंग्स के मैच से पहले पंजाब किंग्स के…
Song Secrets: बॉलीवुड में कुछ ऐसे गाने रिलीज हुए, जिन्होंने इतिहास रच दिया. ऐसा ही…
Sundar Lal Patwa: मध्य प्रदेश में जब सुंदर लाल पटवा मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने सड़कों…
UP Vehicle Alert: उत्तर प्रदेश के वाहन चालकों के लिए एक बड़ा अपडेट: नई नीति…