<
Categories: मनोरंजन

Ranbir Kapoor Angry on Paps: बहुत बोल रहा है तू… पैप्स पर क्यों भड़के रणबीर कपूर? Love And War के सेट से वीडियो वायरल

Ranbir Kapoor Angry on Paps: रणबीर कपूर का पैपराजी के साथ वीडियो वायरल हो रहा है. बार-बार आवाज लगाने पर उन्होंने फोटोग्राफर से कहा, 'बहुत बोल रहा है तू.' वीडियो में आलिया, विक्की और भंसाली भी दिखे.

Ranbir Kapoor Angry on Paps: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट, एक्टर विक्की कौशल और फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के साथ नजर आ रहे हैं. चारों सितारे एक रेस्टोरेंट के बाहर पैपराजी के सामने तस्वीरें खिंचवा रहे थे. इसी दौरान एक फोटोग्राफर की बार-बार आवाज लगाने पर रणबीर कुछ नाराज नजर आए और उन्होंने कहा, ‘बहुत बोल रहा है तू.’ उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

संजय लीला भंसाली को वापस बुलाया

दरअसल, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल और संजय लीला भंसाली साथ में डिनर के लिए पहुंचे थे. बाहर निकलने के बाद चारों ने पैपराजी के लिए साथ में फोटो खिंचवाई. फोटो के दौरान संजय लीला भंसाली कुछ देर के लिए फ्रेम से बाहर हो गए. रणबीर ने उन्हें वापस बुलाया ताकि पूरी टीम की एक साथ तस्वीर हो सके. इसके बाद सभी वहां से जाने लगे.

पैपराजी की आवाज पर रणबीर ने दिया जवाब

जब रणबीर वहां से निकल रहे थे, तभी एक फोटोग्राफर उन्हें बार-बार आवाज देकर आलिया और विक्की के साथ दोबारा पोज देने के लिए कहने लगा. इस पर रणबीर ने उसकी ओर देखते हुए कहा, ‘बहुत बोल रहा है तू.’ रणबीर के इस रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. हालांकि, वीडियो में नजर आया यह पल काफी छोटा है और इससे आगे की बातचीत स्पष्ट नहीं है.

ये भी पढ़ें:  Rise And Fall 2: एक हफ्ते का कितना चार्ज कर रहे गौतम गुलाटी? Bigg Boss के बाद अब Rise And Fall में जलवा, फीस जानकर चौंक जाएंगे आप

‘रामायण’ में भी नजर आएंगे रणबीर

रणबीर कपूर के पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट हैं. वह निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 के दौरान रिलीज होने की जानकारी सामने आई है, जबकि दूसरा भाग 2027 में आने की बात कही गई है. वहीं, ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल नजर आएंगे. संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 : कौन है रीति तिवारी का सौतेला बाप? खुल गया सालों पुराना वो राज़; मनोज तिवारी की वाइफ से हुई थी शादी

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Delhi News: दिल्ली में बवाल; मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल

Delhi News: दिल्ली से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें देखा…

Last Updated: September 27, 2026 16:32:24 IST

‘आखिर चल क्या रहा है?’, साध्वी के बाद अब ममता कुलकर्णी के नए अवतार से यूजर हुए हैरान! वीडियो जमकर हो रहा वायरल

Mamta Kulkarni modern look: संन्यास का रास्ता छोड़ एक बार फिर ग्लैमरस अवतार में लौटीं…

Last Updated: September 27, 2026 16:18:27 IST

Bihar News: भागलपुर में अपराधी को पकड़ने पहुंची पुलिस, कांस्टेबल को खींचकर उफनती नदी में कूद पड़ा आरोपी, हिरासत से हुआ फरार

भागलपुर जिले में हिरासत में लिया गया एक अपराधी नदी में कूदकर पुलिस हिरासत से…

Last Updated: September 27, 2026 16:11:12 IST

अखिलेश यादव ने खोला चुनावी पिटारा, कलाकारों-खिलाड़ियों के लिए 21 लाख और 1 लाख मासिक का ऐलान

UP Assembly Elections: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव…

Last Updated: September 27, 2026 16:07:55 IST

चंडीगढ़ के बाद अब दिल्ली में भी मिला मिस्टीरियस बॉक्स, अंदर रखा था कंकाल, पुलिस ने बढ़ाया जांच का दायरा

Skeleton Found In Delhi: मध्य दिल्ली में कबाड़ में मिली एक कंकाल जैसी वस्तु ने…

Last Updated: September 27, 2026 15:53:15 IST