<
Categories: मनोरंजन

Randeep Hooda-Lin Laishram: क्या आपने देखी रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम के बेबी शावर की तस्वीरें? यहां देखें फोटोज

Randeep Hooda-Lin Laishram: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिए तैयार हैं. हाल ही में इस जोड़े ने बेबी शॉवर पार्टी का आयोजन किया, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम जल्द पैरेंट्स बनने वाले हैं. इस जोड़े ने हाल ही में बेबी शॉवर सेरेमनी का आयोजन किया. इसके खूबसूरत पलों को इन्होंने साझा किया. इनमें लिन लैशराम बेबी फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं, तो रणदीप हुड्डा का प्यार अंदाज देखने को मिल रहा है. इस सेरेमनी में दोनों के करीबी दोस्त भी मौजूद हैं. 

इंस्टाग्राम पर साझा की तस्वीर

लिन लैशराम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेबी शॉवर की कुछ झलकियां साझा कीं. इस अवसर पर अभिनेत्री ने बेज रंग की साड़ी के साथ लाल कढ़ाई वाला ब्लाउज पहना रखा है. वहीं उनके घर को फूलों और मालाओं से सजाया गया है, जिससे इसे पूरी तरह से पारंपरिक रूप दिया गया था. लिन लैशराम ने रणदीप के साथ एक तस्वीर भी साझा की. इस प्यारी सी तस्वीर में दोनों एक दूसरे की तरफ पीठ करके बैठे हुए हैं और उन्होंने बेबी शॉक्स को बंदूक पकड़ने की अंदाज में लिया पकड़कर रखा है. 

नेटिजंस कर रहे तारीफ

इस पोस्ट के आते ही नेटिजंस रणदीप-लिन को बधाइयां दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, सो ब्यूटीफुल. वहीं दूसरे यूजर ने बोला, ‘ओह, कितना सुंदर, मैं आपको ढेर सारी शुभकामनाएं देती हूं और आशा करती हूं कि आप अपनी प्रेग्नेंसी को एंजाय कर रही होंगी.’ इसके अलावा अन्य यूजर्स भी दोनों की तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं. 

कब हुई दोनों की शादी?

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की प्रेम कहानी काफी शानदार है. रणदीप-लिन की पहली मुलाकात नसीरुद्दीन शाह के थिएटर ग्रुप ‘मॉटली’ में हुई थी, जहां पहले दोनों की दोस्ती हुई, फिर दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई. कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, उन्होंने 2023 में मणिपुर के इम्फाल में एक पारंपरिक मेइतेई शादी समारोह में शादी कर ली. साल 2025 के नवंबर महीने में लिन लैशराम ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST