<
Categories: मनोरंजन

‘राम’ से ‘दशरथ’ तक का सफर: ‘रामायणम्’ में अरुण गोविल के रोल पर क्यों असहज हैं दीपिका चिखलिया? एक्टर ने क्या दिया जवाब?

Arun Govil Dashrath Role: अरुण गोविल नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म 'रामायणम्' में राजा दशरथ के रोल में नजर आने वाले है, ऐसे में उनकी को-स्टार दीपिका चिखलिया का क्या रिएक्शन है और उनकी रिएक्शन पर एक्टर गोविल ने क्या कहा? चलिए जानें

Deepika Chikhalia On Arun Govil Dashrath Role: मशहूर रामानंद सागर के निर्देशन में बनी रामायण के राम यानी अरुण गोविल दशकों से भारतीय दर्शकों के मन में भगवान राम की छवि बने हुए है. एक्टर की इस लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें काफी दिलचस्प रोल मिला है. अब, अरुण गोविल नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म ‘रामायणम्’ में राजा दशरथ के रोल में नजर आएंगे. यह बदलाव उनके फैंस और साथी कलाकारों के लिए एक नया अनुभव होगा. इस पर चलिए विस्तार से जानें की रामायण में उनकी पत्नी सीता का रोल निभा चुकी एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया का क्या कहना है और उनके इस रिएक्शन से एक्टर अरुण गोविल ने क्या जवाब दिया?

दीपिका चिखलिया का अरुण गोविल के दशरथ के रोल पर क्या है रिएक्शन?

एक्टर अरुण गोविल की कोस्टार और टीवी ‘रामायण’ में सीता का रोल निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने भी इस खबर पर रिएक्शन दिया. उन्होंने कहा कि अरुण को राम के अलावा किसी और रोल में देखना थोड़ा अजीब लगेगा. उनके इस बयान के बाद फैंस के बीच इस बदलाव को लेकर चर्चा शुरू हो गई.

दीपिका के बयान पर अरुण गोविल का रिएक्शन

IANS से ​​दीपिका चिखलिया के रिएक्शन के बारे में बात करते हुए अरुण गोविल ने कहा कि यह दीपिका का पर्सनल नजरिया है और हर किसी को अपनी राय रखने का हक है. मैं इसका सम्मान करता हूं, और हर कोई अपनी मर्ज़ी से सोचने के लिए आज़ाद है.  उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने अपने पुराने किरदार को कभी पीछे नहीं छोड़ा है, लेकिन वह अपने नए रोल को भी पूरी लगन और ईमानदारी से निभाने के लिए तैयार हैं.

राजा दशरथ का किरदार और फिल्म की मजबूत टीम

अपने किरदार के बारे में अरुण गोविल ने कहा कि राजा दशरथ के रोल के जरिए वह एक पिता की भावनाओं और ज़िम्मेदारियों को दिखाना चाहते हैं. उनके मुताबिक, दशरथ का किरदार सिर्फ ताकत का प्रतीक नहीं है, बल्कि एक पिता के प्यार और संघर्षों को दिखाने का भी मौका है. फिल्म में एक मजबूत टेक्निकल टीम भी है. ऑस्कर विजेता कंपोजर हंस ज़िमर और ए.आर. रहमान ने म्यूज़िक दिया है. इंटरनेशनल स्टंट डायरेक्टर गाय नॉरिस, जिन्होंने ‘मैड मैक्स: फ्यूरी रोड’ जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया है, एक्शन और स्टंट संभाल रहे हैं. सुपरस्टार यश इस फिल्म में सिर्फ एक्टर के तौर पर ही नहीं, बल्कि प्रोड्यूसर के तौर पर भी शामिल हैं. उनकी कंपनी, मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा ​​के प्राइम फोकस स्टूडियोज़ के साथ मिलकर फिल्म को को-प्रोड्यूस कर रही है.

रणबीर के साथ काम करने के अनुभव पर क्या बोले एक्टर अरुण गोविल?

फिल्म ‘रामायण’ की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में हैं. IANS से ​​बातचीत में अरुण गोविल ने रणबीर कपूर के साथ काम करने का अपना अनुभव भी शेयर किया. उन्होंने कहा कि उन्हें रणबीर के साथ काम करके बहुत मज़ा आया. उनके मुताबिक, रणबीर न सिर्फ एक शानदार एक्टर हैं, बल्कि एक अच्छे इंसान भी हैं. उन्होंने फिल्म में बेहतरीन काम किया है और अरुण ने उन्हें सफलता की शुभकामनाएं दीं.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST