इस बार ईद के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टकराव देखने को मिल सकता है. ईद के मौके पर रणवीर सिंह की धुरंधर, यश की टॉक्सिक और आदिवी सेश और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत एक दूसरे के सामने नजर आएंगी.
ईद 2026 पर रिलीज होंगी धुरंधर, टॉक्सिक और डकैत
Bollywood Clash on Eid: ईद का मौका बॉलीवुड में हमेशा से ही बड़ी फिल्मों की धूम लेकर आया है. इस बार की ईद का त्योहार भी फिल्म लवर्स के लिए काफी खास रहने वाला है. बॉक्स ऑफिस पर कई सितारे एक दूसरे के सामने नजर आएंगे. फैन्स अपनी मर्जी के हिसाब से अपनी पसंदीदा फिल्म चुन सकते हैं. मंगलवार सुबह ही धुरंधर का टीजर रिलीज हो गया है. इससे पता चला है कि धुरंधर का पार्ट 2 यानी धुरंधर- द रिवेंज 19 मार्च को रिलीज होने वाली है.
वहीं इस ईद पर धुरंधर का मुकाबला दो दूसरे धुरंधरों से होने वाला है. दरअसल धुरंधर का मुकाबला यश की फिल्म टॉक्सिक से होने वाला है. इसके साथ ही अदीवी सेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ भी ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है.
ईद के मौके पर धुरंधर रिलीज होने वाली है. मेकर्स ने मंगलवार सुबह को ही फिल्म का टीजर रिलीज किया है.आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर- द रिवेंज 19 मार्च को रिलीज होने वाली है. फिल्म में रणवीर सिंह हमजा के रूप में पाकिस्तान में सीक्रेट एजेंट के रूप में नजर आएंगे. फिल्म में जसकीरत सिंह रंगी की बैक स्टोरी पर फोकस किया जाएगा. इस फिल्म के पहले पार्ट को फैंस ने काफी पसंद किया है. ऐसे में मेकर्स को उम्मीद है कि फैंस अपकमिंग धुरंधर पार्ट 2, जो एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, उसे भी जबरदस्त प्यार देंगे.
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ का सामना यश की फिल्म टॉक्सिक से सामना देखने को मिलेगा. 19 मार्च को ही फिल्म (टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स) भी रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को गीतू मोहनदास और यश ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में यश मुख्य किरदार में होंगे, जो राया का किरदार निभाएंगे. वे एक खतरनाक विलेन का किरदार निभाएंगे. ये फिल्म गोवा के तटीय इलाकों में ड्रग कार्टेल और माफियाओं की कहानी पर बनी एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है.
अदीवी सेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ को बड़े पर्दे पर धुरंधर-2 और टॉक्सिक का सामना करना पड़ेगा. ये फिल्म भी 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है, जो एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी. बीते महीने फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, जिससे पता चला कि फिल्म में अदीवी एक चोर का किरदार निभाएंगे और मृणाल ठाकुर को उनसे प्यार हो जाता है. पुलिस अधिकारी के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. फिल्म में अनुराग कश्यप पुलिस अधिकारी का किरदार निभाएंगे. साफ शब्दों में कहा जाए, तो ये फिल्म एक लव स्टोरी होने वाली है.
CBSE Result 2026 Date: सीबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट का इंतज़ार कर रहे लाखों छात्रों के…
LPG-PNG Price Today: दिल्ली सरकार ने कमर्शियल LPG सिलेंडरों की सप्लाई के लिए नई शर्तें…
Himachal Pradesh Gold Price Today: वैश्विक परेशान के कारण दुनिया भर में सोने की कीमतों…
Donald Trump Announcement: ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड…
Somwar ke Totke: यदि आपके जीवन में समस्याएं बढ़ती ही जा रही है, तो सोमवार…
Madhya Pradesh Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज-कल काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल…