<
Categories: मनोरंजन

Dhurandhar 2 Advance Booking: रिलीज से पहले रणवीर सिंह पर फिदा फैंस, धड़ाधड़ बिक रहीं धुरंधर द रिवेंज की टिकटें, 3100 रुपये तक पहुंची कीमत

Dhurandhar 2 Movie Advance Booking: फिल्म धुरंधर द रिवेंज रिलीज होने से पहले ही करोड़ों का कोराबार कर चुकी है. फिल्म ने प्रिव्यू शो से ही 19 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. वहीं इसकी टिकट की कीमतें भी बढ़ती जा रही हैं.

Dhurandhar 2 Advance Booking | Dhurandhar The Revenge: इन दिनों धुरंधर के सीक्वल धुरंधर द रिवेंज को लेकर तगड़ा बज बना हुआ है. फैंस इसके रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. मेकर्स ने इसे 19 मार्च 2026 को रिलीज करने की घोषणा कर दी है. हालांकि मेकर्स ने इस फिल्म के रिलीज होने से एक दिन पहले इसे देखने के लिए खास ऑफर दिया है. मेकर्स ने 18 मार्च 2026 को यानी रिलीज से एक दिन पहले फिल्म का पेड़ प्रिव्यू शो की घोषणा कर दी है. इसके लिए फिल्म के फैंस तगड़ा खर्चा कर रहे हैं. आदित्य धर की इस फिल्म का क्रेज इतना ज्यादा है कि पेड प्रीव्यू ने ही कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. अब तक प्रिव्यू शूट की टिकटों की कीमत 400 रुपये से शुरू होकर 2400 रुपये तक थी लेकिन अब इसकी कीमत और बढ़ने लगी है.

2000 रुपये से 3100 रुपये पहुंची कीमत

धुरंधर 2 देखने के लिए फैंस लगातार टिकट बुक कर रहे हैं. इसके कारण दिल्ली-एनसीआर में लगभग सभी थिएटर्स बुक हो चुके हैं. इनमें क्लासिक, प्राइम और वीआईपी सेक्शन तक सभी बुक हो चुके हैं. हर जगहों पर अलग-अलग कीमत है. मुंबई के एक सिनेमाघर में पेड प्रीव्यू शो की टिकट 3100 रुपये तक पहुंच गई. हालांकि इससे पहले सबसे महंगी टिकट केवल 2000 रुपये की थी. हालांकि टिकट की बढ़ती मांग को देखते हुए टिकट की कीमत 2000 रुपये से बढ़कर 2500 से 2900 रुपये के बीच पहुंच गई है. मुंबई के बोरीवली स्थित इनॉक्स मेगाप्लेक्स में धुरंधर द रिवेंज की टिकट की कीमत 3100 रुपये तक पहुंच गई. हालांकि टिकट की कीमत बढ़ने के बावजूद शो तेजी से फुल हो रही हैं. 

19 करोड़ रुपये के पार हुआ प्रिव्यू शो का कारोबार

फिल्म की एडवांस बुकिंग पहले ही कई रिकॉर्ड टूट चुके हैं. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, धुरंधर 2 ने अब तक ब्लॉक सीटों को हटाने के बावजूद लगभग 13.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. ब्लॉक सीटों के साथ फिल्म 19.46 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. वहीं अगर फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों की मानें, तो धुरंधर 2 रिलीज के पहले ही पेड प्रिव्यु शो के तहत 25 से 30 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती है. 

1000 करोड़ रुपये के पार होगी कमाई?

वहीं मेकर्स को उम्मीद है कि आदित्य धर द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म धुरंधर द रिवेंज रिलीज के साथ ही पहले दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है. वहीं फिल्म का पहला भाग दिसंबर में रिलीज हुआ. उसने देश में 835 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया. इससे वो हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी. वहीं उम्मीद की जा रही है कि इसकी सीक्वल धुरंधर द रिवेंज भारत में 1000 करोड़ रुपये के ऐसिहासिक आंकड़े को छू लेगी.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

UP Petrol Diesel Price: यू-टर्न ले गए पेट्रोल-डीजल के दाम! यूपी में राहत या फिर खर्चा बढ़ने का अलर्ट?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: March 31, 2026 06:40:35 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में आज बड़ा धमाका! आपकी जेब को राहत या महंगाई का तूफान?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: March 31, 2026 06:40:00 IST

Mobile Missing During IPL 2026 Match: चेन्नास्वामी स्टेडियम में हुई रनों की बौछार, बाहर किसने किए 25 मोबाइल फोन पार?

Mobile Missing During IPL 2026 Match: 28 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में…

Last Updated: March 31, 2026 06:35:10 IST

Today Weather: अगले 24 घंटे ‘डेंजर जोन’! दिल्ली से बिहार तक तूफानी बारिश; IMD की चेतावनी

Aaj Ka Mausam: देशभर में इस बार मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा…

Last Updated: March 31, 2026 06:29:43 IST

RBSE 12th Result 2026 Today: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर आज, ऐसे करें आसानी से चेक

Rajasthan Board RBSE 12th Result 2026 Today: राजस्थान बोर्ड आज कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी…

Last Updated: March 31, 2026 06:23:23 IST

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE : राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब जारी होगा?

RBSE 12th Result 2026 Live Updates: बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान 31 मार्च को सुबह…

Last Updated: March 31, 2026 06:21:45 IST