<

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह

सूरत (गुजरात), मार्च 10: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय सूरत की टीम ने सरदार वल्लभभाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (SVNIT), सूरत…

सूरत (गुजरात), मार्च 10: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय सूरत की टीम ने सरदार वल्लभभाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (SVNIT), सूरत का दौरा किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रमुख श्री मनीष वर्मा के नेतृत्व में बैंक की टीम ने संस्थान की लगभग 50 महिला प्रोफेसर्स को शिक्षा, अनुसंधान एवं समाज के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित एवं पुरस्कृत किया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

कार्यक्रम के दौरान बैंक की ओर से महिलाओं के लिए उपलब्ध सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की विशेष योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं बैंकिंग सुविधाओं और वित्तीय सशक्तिकरण का लाभ उठा सकें।

इसके अतिरिक्त, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय सूरत द्वारा अपने सभी महिला कर्मचारियों को क्षेत्रीय कार्यालय में आमंत्रित कर उनके उत्कृष्ट योगदान और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम क्षेत्रीय प्रमुख श्री मनीष वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित प्रोफेसर्स, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

Indianews Webdesk

Recent Posts

Chhath Puja Vrat Katha in Hindi: छठ पूजा पर जरूर पढ़ें छठी मैया की यह पौराणिक कथा महत्व, पूजा विधि और सूर्य देव की महिमा

Chhath Puja Vrat Katha in Hindi: छठ पूजा के दौरान पढ़ें राजा प्रियव्रत और छठी…

Last Updated: November 13, 2026 11:59:13 IST

Watch Video: रील बनाने का ऐसा जुनून! चलती वैन से बाहर निकलकर डांस करने लगा ड्राइवर; अंदर बैठे यात्री देखते रहे तमाशा

Van Driver Viral Video: इस वीडियो ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल होने…

Last Updated: November 13, 2026 11:46:35 IST

Bigg Boss 20: तेरे पजामे में तो…लव गिल के कैरेक्टर पर स्काउट ने उठाई ऐसी उंगली, भड़क गई पंजाबी क्वीन; फिर जो हुआ…

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी का गुस्सा बढ़ता जा रहा है.…

Last Updated: November 13, 2026 11:39:52 IST

Watch Video: गुरनूर बरार को बैन से विराट कोहली ने कैसे बचाया? मैदान पर हुआ कुछ ऐसा; सर पकड़ लिए फैंस

Virat Kohli Saves Gurnoor Brar Viral Video: भारत और न्यूजीलैंड के चौथे वनडे मुकाबले में…

Last Updated: November 13, 2026 11:21:25 IST

किस राज्य में सबसे ज्यादा कुंवारी महिलाएं? सरकारी रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Average Marriage Age of Women in India: भारत में महिलाओं की शादी की औसत उम्र…

Last Updated: November 13, 2026 11:08:09 IST

Watch Video: हिंदू महिला की अर्थी को मुस्लिम भाइयों ने दिया कंधा, बेटे बनकर दी मुखाग्नि; मस्जिद में भी दिखी मिसाल

Watch Video: केरल में मुस्लिम भाइयों ने 85 साल की हिंदू महिला को मुखाग्नि देकर…

Last Updated: November 13, 2026 11:07:57 IST