Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना के बाद करोड़ों रुपये की मांग करते हुए एक धमकी भरा WhatsApp वॉइस नोट मिला है.
रणवीर सिंह को व्हाट्सएप पर मिला धमकी भरा वॉइस नोट
Ranveer Singh: अभिनेता रणवीर सिंह को एक तरफ वॉइस नोट के माध्यम से धमकी दी गई है. इसके अलावा, जानकारी सामने आ रही है कि व्हाट्सएप पर वॉइस नोट के माध्यम से करोड़ों की फिरौती मांगी गई है. ये पूरा मामला सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी है. वहीं, दूसरी तरफ रणवीर और दीपिका मुंबई के जिस सोसाइटी में रहते हैं, उस सोसाइटी के लोगों ने बड़ी संख्या में तैनात सशस्त्र गार्ड को लेकर चिंता जताई है.
मुंबई के 3 प्रभादेवी की हाउसिंग सोसाइटी ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की सुरक्षा को लेकर पुलिस से स्पष्टीकरण मांगा है.
मुंबई के प्रभादेवी स्थित ब्यू मोंडे बी टॉवर हाउसिंग सोसाइटी ने दादर पुलिस स्टेशन को पत्र लिखकर सोसाइटी परिसर में तैनात निजी सशस्त्र सुरक्षा गार्डों को लेकर चिंता जताई है. जानकारी सामने आ रही है कि यह गार्ड रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने तैनात किए है. सोसाइटी प्रबंधन के अनुसार, सोसाइटी के मेंबर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण द्वारा बिना सोसाइटी की अनुमति के 6 सशस्त्र गार्ड तैनात किए गए हैं, जो हथियारों के साथ लॉबी, जिम और बच्चों के खेल क्षेत्र जैसे साझा स्थानों में आवाजाही करते देखे गए.

सोसाइटी ने पुलिस से यह स्पष्ट करने का अनुरोध किया है कि सुरक्षा गार्डों के पास वैध हथियार लाइसेंस है या नहीं, क्या पुलिस ने इसकी अनुमति दी है और वहां तैनात पुलिस कर्मी की नियुक्ति किस आधार पर की गई है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रणवीर सिंह को धमकी भरा वॉइस नोट मिलने से पहले 31 जनवरी की आधी रात को रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई थी. उनके घर के बाहर पांच राउंड फायरिंग हुई. फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ. मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस पूरे मामले पर अब तक 5 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है.
मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला है कि गिरफ्तार हथियार सप्लायर आसाराम फासले पिछले चार साल से गैराज मैकेनिक के भेष में बिश्नोई गैंग के लिए काम कर रहा था.
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…