<
Categories: मनोरंजन

FA9LA के बाद Aaahh Men! ‘धुरंधर 2’ में आया नया विदेशी गाना, क्या आपने सुना ये धमाकेदार सॉन्ग?

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के बाद दर्शक अब 'धुरंधर-द रिवेंज' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. फिल्म का टीजर जारी हो चुका है, जिसका बैकग्राउंड म्यूजिक लोगों को ध्यान खींच रहा है. जानिए क्या है इसका विदेशी कनेक्शन.

Dhurandhar 2 Title Track: पिछले साल रिलीज हुई फिल्म धुरंधर में मौजूद अरबी गाना FA9LA ने धूम मचा दी थी. जिसको देखो वही अपने हर पोस्ट और वीडियो में यही गाना लगा रहा था. अब रणवीर सिंह अभिनीत धुरंधर 2 का भी टीजर रिलीज हो चुका है. इसका बैकग्राउंड म्यूजिक दर्शकों का ध्यान खींच रहा है. क्या आपको पता है इस टीजर में बजने वाला अंग्रेजी गाना ग्रैमी पुरस्कार विजेता के किसी गाने से काफी मिलता-जुलता है. चलिए जानते है क्या है यह गाना. 

कौन सा है यह गाना?

रणवीर सिंह की आगामी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के टीजर में अमेरिकन सिंगर और रैपर डोजा कैट का एक गाना है. इसका नाम है AAAHH MEN!, जो ‘धुरंधर 2′ के टीजर में बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर मौजूद है. आपको बता दें कि फिल्म निर्माताओं ने यूट्यूब पर टीजर जारी करते हुए इस गाने का नाम भी बताया है. यूट्यूब पर नीचे स्क्रॉल करने पर आपको दिखेगा, डोजा कैट का गाना AAAHH MEN!’

अरबी सॉन्ग FA9LA ने मचाया था धमाल

फिल्म ‘धुरंधर’ के पहले भाग में बहरीनी रैपर फ्लिपराची के गाने FA9LA का इस्तेमाल किया गया था. अक्षय खन्ना के किरदार के एंट्री सीन के दौरान फिल्माया गया यह गाना, जिसमें वह अचानक डांस करने लगते हैं, फिल्म रिलीज होने के कुछ दिनों बाद ही वायरल हो गया था. सोशल मीडिया पर इसने धूम मचा दी थी. हर कोई इसपर रील्स बना रहा था. 

कब रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’?

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. सीक्वल में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल की वापसी हुई है.

एक नजर ‘धुरंधर’ पर

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है, जो 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी. फिल्म में रणवीर सिंह ने एक भारतीय जासूस का किरदार निभाया है, जो कराची के अंडरवर्ल्ड में घुसकर आतंकी संगठनों और उनके नेटवर्क को खत्म करता है. फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफल रही और बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई. इस फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है.

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

क्या आप भी पहनने जा रहे हैं पुखराज? पहले जान लें किन 6 राशियों के लिए है ये खतरनाक

Pukhraj Ke Fayde: ज्योतिष मान्यताओं में गुरुवार का विशेष महत्व होता है, क्योंकि यह दिन…

Last Updated: April 9, 2026 12:59:26 IST

IAS Anurag Yadav: कौन है IAS अनुराग यादव जिन्हें ऑब्जर्वर पद से हटाया गया, जानें क्या है कारण?

IAS Anurag Yadav: पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले कल बुधवार को एक रिव्यू मीटिंग…

Last Updated: April 9, 2026 12:54:53 IST

कौन है महिलाओं के ब्रेस्ट को टच करके भाग जाने वाला शख्स, किस मामले में अशोक खरात को भी छोड़ा पीछे

Mumbai Crime: आरे कॉलोनी का रहने वाला आरोपी मुनव्वर नासिर खान बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी…

Last Updated: April 9, 2026 12:38:20 IST

क्या लड्डू गोपाल को किसी को देना सही है या नहीं? जान लें ये जरूरी नियम, वरना हो सकती है बड़ी गलती

Laddu Gopal Astro Tips: हिन्दु धर्म में लोग अक्सर गिफ्ट के रूप में देवी- देवताओं…

Last Updated: April 9, 2026 12:37:31 IST

KVS Admission 2026 Lottery Result Out: केवीएस लॉटरी परिणाम जारी, कहां चेक करें क्लास 1 का एडमिशन लिस्ट?

KVS Admission 2026 Lottery Result Out: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने आज, 9 अप्रैल को…

Last Updated: April 9, 2026 12:57:43 IST

मालदीव के 90% रिसॉर्ट्स हुए खाली! वायरल वीडियो में दिखाया गया दृश्य सच या दिखावा? जानें क्या कहते हैं आंकड़े

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ ट्रैवल‑रील्स में दावा किया जा रहा है कि…

Last Updated: April 9, 2026 11:55:12 IST