हाल ही में बिपाशा ने बेटी देवी का ऐसा ही क्यूट वीडियो इंस्टग्राम पर शेयर किया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है. ये वीडियो देवी के बेडटाइम प्रेयर का है जो इतना प्यारा है कि देखते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है.
बेटी देवी के साथ बिपाशा बसु
शादी के बाद से एक्ट्रेस बिपाशा बसु अपनी फैमिली लाइफ पर ध्यान दे रही हैं. वो इंस्टाग्राम पर अपनी और अपने परिवार की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं. सबसे ज्यादा तो लोग उनकी बेटी ‘देवी’ के दीवाने हैं. ‘देवी’ की फोटोज पर इंस्टाग्राम में मिलियंस में लाइक होते हैं.
हाल ही में बिपाशा ने बेटी देवी का ऐसा ही क्यूट वीडियो इंस्टग्राम पर शेयर किया है, जिसने लोगों का मन मोह लिया है. ये वीडियो देवी के बेडटाइम प्रेयर का है जो इतना प्यारा है कि देखते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है.
इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट किए गए वीडियो में देवी बेडरूम में नाइट सूट पहने नजर आ रही है. दो छोटी-छोटी पिगटेल्स के साथ वह अपनी छोटी-सी प्रेयर कर रही है. मासूम आवाज में वो कहती है, “Thank you God for the birds that sing, thank you God for everything.” छोटे हाथों के जेस्चर और सीरियस एक्सप्रेशन किसी का भी दिल जीत सकते हैं. बिपाशा ने कैप्शन में लिखा, “Grateful heart.” यह उनका रोज का स्लीप रिचुअल है.
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 2021 में शादी की और नवंबर 2022 में उनकी बेटी देवी का जन्म हुआ था. कपल अक्सर देवी के ऐसे खूबसूरत मोमेंट्स को सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं. यह प्रेयर वीडियो उनके वैल्यूज को दिखाता है जो आभार व्यक्त करना सिखा रही हैं. बता दें कि करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा से पहले एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से शादी की थी, जिनसे उनका तलाक हो गया है.
इसके पहले बिपाशा ने नवंबर 2025 में देवी का बर्थडे वीडियो शेयर किया, जिसमें पिंक फ्रॉक पहने वह घूमती-फिरती नजर आई थीं.
इसी तरह नवरात्रि पर मल्टीकलर लहंगा पहनकर फूलों से खेलती हुई उनकी क्लिप काफी वायरल हुई थी.
एक और पोस्ट में लहंगा पहने डॉल जैसी लग रही देवी के लिए बिपाशा ने कैप्शन दिया था, “Doll.”
इन सभी वीडियोज को फैंस के द्वारा खूब पसंद किया गया था.
Lucknow Viral Video: लखनऊ के गोमती नगर स्थित Oranz Body Spa का एक वीडियो सोशल…
Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…
Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…
Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…