Ranveer Singh Upcoming Film Updates: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर' से चारों-तरफ छाए हुए हैं. अब एक्टर अपनी अगली फिल्म की वजह से चर्चा में आ गए हैं. हिंदी सिनेमा की ये पहली ऐसी फिल्म होने वाली है, जो हॉलीवुड को टक्कर दे सकती है. इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि इस फिल्म में साउथ की धाकड़ एक्ट्रेस डेब्यू करने वाली है. जानें फिल्म के बारे में पूरी जानकारी.
रणवीर सिंह और कल्याणी प्रियदर्शन
Ranveer Singh Upcoming Film: रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. यह फिल्म कई रिकॉर्ड्स को धराशाई कर चुकी है. अब रणवीर सिंह एक ऐसी फिल्म में नजर आने वाले हैं, जो आपने हिंदी सिनेमा में इससे पहले नहीं देखी होगी. यह जॉम्बी थ्रिलर फिल्म होगी, जिसमें रणवीर सिंह के साथ साउथ की खूबसूरत हीरोइन नजर आने वाली हैं. इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है. चलिए जानते हैं, क्या है इस फिल्म को लेकर पूरी जानकारी.
रणवीर सिंह ‘धुरंधर’ के बाद फिल्म ‘प्रलय’ में नजर आएंगे. यह फिल्म सिर्फ अभिनेता के लिए ही नहीं, बल्कि हिंदी सिनेमा के लिए भी बिल्कुल नया प्रयोग होने वाला है. इसमें जॉम्बी के विनाश को दिखाया जाएगा. इस फिल्म को हंसल मेहता के बेटे जय मेहता द्वारा निर्देशित किया जाएगा. आपको बताते चलें कि हॉलीवुड में इस प्लॉट पर कई फिल्में बन चुकी हैं। इस लिस्ट में ‘वर्ल्ड वॉर जेड’ औक ‘ट्रेन टू बुसान’ जैसी फिल्में शामिल हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म को किस तरीके से पेश किया जाता है.
मलयालम फिल्म ‘लोका- चैप्टर 1’ में अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों का ध्यान खींचने वाली एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन फिल्म ‘प्रलय’ में नजर आने वाली हैं। यानी कि अब एक्ट्रेस बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार हैं और रणवीर सिंह के साथ उनकी पहली हिंदी फिल्म होगी। कल्याणी प्रियदर्शन के आने से फिल्म में एक अलग रोमांच आ सकता है। इस वजह से दर्शक फिल्म को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि फिल्म ‘प्रलय’ में रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट भी नजर आ सकती हैं। यानी कि ‘गली बॉय’ और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के बाद यह रणवीर-आलिया की साथ में तीसरी फिल्म होगी। हालांकि, अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं सामने आई है।
फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के रिलीज के बाद ही शुरू होने की संभावना है, जो 19 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी। अभी तक ‘प्रलय’ की शूटिंग और रिलीज को लेकर कोई ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आई है।
Jailer 2 Box Office Collection Day 8: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price 23 October 2026: दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत देश के कई प्रमुख…
Today Weather Update 23 October 2026: दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में हवा की क्वालिटी लगातार…
The closing date of the four Dhams is 2026: गंगोत्री धाम के कपाट 10 नवंबर…
Gurugram News: गुरुग्राम में बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है.…
Shabnam murder case: अमरोहा के बावनखेड़ी गांव में शबनम हत्याकांड के दोषी सलीम को अपनी…