इंडिया न्यूज, मुंबई:
Ranveer Singh के फैंस उनकी फिल्म 83 (Film 83) के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म बीते साल अप्रैल के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी मगर कोरोना महामारी की वजह से इसे पोस्टपोन कर दिया गया था। 83 भारतीय क्रिकेटर कपिल देव की बायोपिक (Biopic of indian cricketer kapil dev) है। अब महाराष्ट्र में सिनेमाघर खुलने के साथ फिल्म की रिलीज की जानकारी भी दे दी गई है। महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर से सिनेमाघर खुलने जा रहे हैं। इसी के साथ कई फिल्मों की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है।
आज Ranveer Singh ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके बताया है कि 83 Christmas के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म की खास बात है कि शादी के दीपिका और Ranveer पहली बार इस फिल्म में साथ में नजर आने वाले हैं। रणवीर सिंह कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे वहीं दीपिका उनकी पत्नी रोमी के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में टीम इंडिया के वेस्टइंडीज को हराकर वर्ल्डकप जीतने की कहानी दिखाई जाएगी। इस फिल्म के जरिए आडियन्स एक बार फिर उन पलों को दोबारा महसूस करेगी जिसने इतिहास रच दिया था।रणवीर सिंह ने टीम के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा-ये समय है क्रिकेट और वर्ल्ड कप का। 83 क्रिसमस पर सिनेमाघरों में आ रही है। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।