<
Categories: मनोरंजन

‘टटीरी’ गाने पर बवाल, बादशाह के समर्थन में उतरे रैपर सैंटी शर्मा; रैप कल्चर पर कह दी बड़ी बात

Santy Sharma supports Badshah: रैपर बादशाह हाल ही में अपने रिलीज हुए गाने 'टटीरी' की वजह से विवादों में फंसे हुए हैं. अब गायक सैंटी शर्मा ने उनका समर्थन किया है, जानिए उन्होंने क्या कहा.

Tateeree Song Controversy: बादशाह के नए गाने ‘टटीरी’ के बोल और वीडियो को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. गाने को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हो रही है. हालांकि विवाद बढ़ने के बाद बादशाह ने माफी मांग ली है और इस सॉन्ग को डिजिटल प्लेटफॉर्म से भी हटा दिया. इसके बावजूद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस अभी भी जारी है. इस बीच रैपर सैंटी शर्मा ने बादशाह का समर्थन किया है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि गाने के पीछे के पूरे संदर्भ को समझे बिना किसी कलाकार के बारे में राय न बनाएं.

सैंटी शर्मा ने क्या कहा?

सैंटी शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बादशाह की एक तस्वीर पोस्ट की और गायक का समर्थन किया. उन्होंने लिखा, ‘रैप संगीत एक ऐसी शैली है जहां रैपर अपने प्रतिद्वंद्वियों के संदर्भ में गीत की पंक्तियां लिखते हैं. गाने का ऑडियो वीडियो से बहुत पहले तैयार हो सकता है. वीडियो टीम अलग होती है, और बादशाह जैसे बड़े कलाकारों को भी शायद यह पता न हो कि उनका वीडियो ऐसा होगा. आज बादशाह और भारत में उभर रहे अन्य कलाकारों के लिए एक सबसे बड़ी मुश्किल ये है कि श्रोताओं के बीच इस हिप-हॉप कला रूप के बारे में जानकारी की कमी. यदि किसी गाने में कोई पंक्ति गलत है, तो उसे अपडेट या बदला जाना चाहिए, लेकिन पूरी कहानी को समझे बिना बादशाह का इस तरह से मूल्यांकन करना गलत है. अगर किसी को इस पोस्ट से ठेस पहुंची हो तो मुझे खेद है, लेकिन यही वास्तविकता है.’

गाने को लेकर क्या है विवाद?

बादशाह का गाना  ‘टटीरी’, जो 1 मार्च को रिलीज हुआ था. उसे विरोध का सामना करना पड़ रहा है. आरोप है कि गाने के बोल अश्लील, आपत्तिजनक और दोहरे अर्थ वाले हैं. साथ ही आरोप है कि ‘आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने’ जैसी पंक्तियों से महिलाओं और यहां तक ​​कि नाबालिगों को वस्तु की तरह पेश करने की कोशिश की गई है. वहीं इसमें स्कूल यूनिफॉर्म में दिख रही लड़कियों के कारण विवाद और बढ़ गया. ककहा जा रहा है कि इससे गलत संदेश देने का प्रयास किया है. बादशाह के खिलाफ पंचकूला थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST