<
Categories: मनोरंजन

Rashmika and Vijay Marriage: उदयपुर के इस महल में शादी करेंगे रश्मिका और विजय? देखें कैसी हुई है सजावट

विजय देवरकोंडा और रस्मिका मंधाना की शादी की खबरें चर्चा में हैं. वहीं एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि रश्मिका और विजय उदयपुर के सिटी पैलेस में शादी करेंगे.

Rashmika and Vijay Marriage: रश्मिका मंधाना और विजय देवरकोंडा की शादी इन दिनों चर्चा में बनी हुई है. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रश्मिका और विजय इसी महीने सात फेरे लेंगे. वहीं अब खबर आई है कि वे उदयपुर के सिटी पैलेस में धूमधाम से शादी करने वाले हैं. दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दो लड़कियां दावा कर रही हैं कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के वेन्यू बता रही हैं. 

कहां शादी कर रहे रश्मिका और विजय?

बता दें कि तान्या नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर की गई है, जिसमें दो लड़कियां रश्मिका और विजय की शादी को लेकर दावा करती नजर आ रही हैं. उन्होंने वीडियो में कहा कि वे इस समय उदयपुर के सिटी पैलेस में हैं. वहां पर तगड़ी डेकोरेशन चल रही है. उनका कहना था कि उन्हें जानकारी मिली है कि वहां पर रश्मिका मंधाना और विजय देवरकोंडा की शादी हो रही है. दोनों वहां पर 2 फरवरी को शादी करने वाले हैं.

दिखाई डेकोरेशन की झलक

इंस्टाग्राम यूजर तान्या ने वेन्यू के डेकोरेशन की झलक भी दिखाई. इस वीडियो में जमीन पर बड़े-बड़े झूमर रखे दिखाई दिए. वहां पर पर्दे की सजावट हो रही थी. वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद से रश्मिका और विजय के फैंस एक्साइटेड नजर आ रहे हैं और वीडियो पर कमेंट्स भी कर रहे हैं. 

पोस्ट पर किए गए कमेंट्स

तान्या की इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और दुआ कर रहे हैं कि उनकी बताई बात सच हो और दो फरवरी को दोोनों की शादी यहां पर हो जाए. एक यूजर ने लिखा ‘और अपडेट्स शेयर करें’. दूसरे यूजर ने लिखा काश ये सच हो, तीसरे यूजर ने लिखा शादी की तारीख पता करो, वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘हाय, हम समझते हैं कि हर कोई शादी को लेकर बहुत एक्साइटेड है और भले ही अंदरूनी सूत्रों ने इसकी पुष्टि की हो लेकिन शादी से पहले उनकी शादी की सही जगह बताना ठीक नहीं है. कृपया इस वीडियो को हटा दें.’ 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

अशोक खरात MMS और 19 Minute Viral Video का लिंक ढूंढ रहे हैं? गलती से भी न खोलें, सड़क पर आ जाएंगे

19 Minute 34 Second Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है जिसका सकारात्मक और…

Last Updated: April 4, 2026 07:37:11 IST

CBSE 10th Result 2026 Date: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट जल्द होने वाला है जारी, DigiLocker से ऐसे करें चेक

CBSE Board 10th Result 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता…

Last Updated: April 4, 2026 07:02:58 IST

मुस्लिम पिता निभाएंगे कन्यादान का फर्ज, अब्दुला खान ने जीता दिल, शादी कार्ड देख भर आएंगी आंखें

Madhya Pradesh: एक मुस्लिम परिवार सामाजिक सद्भाव का एक अनूठा उदाहरण पेश कर रहा है.…

Last Updated: April 4, 2026 06:59:52 IST

Today Weather: आसमान में दिखेगा बादलों का तांडव! बारिश ही नहीं ओले भी बरसेंगे, जानें दिल्ली से राजस्थान तक का मौसम

Aaj Ka Mausam: अप्रैल की शुरुआत में इस बार मौसम थोड़ा अलग रहा है. आमतौर…

Last Updated: April 4, 2026 06:38:37 IST

UP Petrol Diesel Price 4 April: यूपी में पेट्रोल-डीजल का बड़ा उलटफेर! सस्ता हुआ सफर या बढ़ेगा खर्च?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 4, 2026 06:18:55 IST

Petrol Diesel Price Today 4 April: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी! राहत की खबर या महंगाई का नया झटका?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 4, 2026 06:03:13 IST