<
Categories: मनोरंजन

पैदल चलने की मजबूरी से लग्जरी कारों के शौक तक, रोहित शेट्टी की अनसुनी कहानी

Success Story : कभी 35 Rupees के लिए सेट पर काम करने वाले Rohit Shetty आज बॉलीवुड के सबसे अमीर डायरेक्टर्स में से एक है. कड़ी मेहनत और Struggle के बाद उन्होंने 300 Crore की प्रॉपर्टी बनाई है. जुहू में उनके पास एक शानदार 10-storey Building है और वह महंगी कारों के बड़े Collector है.

Success Story : बॉलीवुड के सबसे सफल डायरेक्टर्स में से एक रोहित शेट्टी आज अपनी फिल्मों में गाड़ियां उड़ाने और धमाकेदार एक्शन के लिए जाने जाते है.  लेकिन क्या आप जानते है कि करोड़ों की संपत्ति के मालिक रोहित ने अपने करियर की शुरुआत महज 35 रुपये की कमाई से की थी? हाल ही में उनके घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद उनकी पर्सनल लाइफ और नेटवर्थ एक बार फिर चर्चा में है.
रोहित शेट्टी के पिता एम.बी. शेट्टी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर विलेन थे, लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई.  रोहित ने महज 17 साल की उम्र में काम करना शुरू किया. उन्हें दिन के सिर्फ 35 रुपये मिलते थे. पैसे बचाने के लिए वह अक्सर मलाड से अंधेरी तक घंटों पैदल चलकर जाते थे. उनका शुरुआती संघर्ष बहुत ही कठिन था.
अपनी मेहनत और ‘सिंघम’, ‘गोलमाल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के दम पर रोहित शेट्टी ने आज अपनी किस्मत बदल दी है. उनकी कुल संपत्ति (Net Worth) करीब 300 करोड़ रुपये है.  वह अपनी फिल्मों की सफलता के साथ-साथ ब्रांड एंडोर्समेंट और टीवी शोज (जैसे खतरों के खिलाड़ी) से भी मोटी कमाई करते है.
रोहित शेट्टी मुंबई के जुहू में एक 10 मंजिला आलीशान बिल्डिंग में रहते है, जिसकी कीमत करोड़ों में है.  उन्हें महंगी कारों का बहुत शौक है. उनके गैरेज में लेम्बोर्गिनी, मर्सिडीज और फोर्ड मस्टैंग जैसी कई लग्जरी गाड़ियां खड़ी रहती है.  इसके अलावा नवी मुंबई में भी उनका एक करोड़ों का विला है.
Mansi Sharma

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST