<
Categories: मनोरंजन

खून से लथपथ दिखा चेहरा, रश्मिका का वॉरियर लुक आया सामने; मेकर्स ने जारी किया ‘मैसा’ का नया पोस्टर

Mysaa New Poster: साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म 'मैसा' का नया पोस्टर जारी हुआ है. मेकर्स ने इसे अभिनेत्री के जन्मदिन पर रिलीज किया है.

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना आज 5 अप्रैल को अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर, अभिनेत्री की आगामी फिल्म ‘मैसा’ के निर्माताओं ने एक शानदार ब्लैक एंड व्हाइट पोस्टर जारी किया. पोस्टर में एक्ट्रेस का योद्धा अवतार दिख रहा है.

फिल्म के मेकर्स ने जारी किया पोस्टर

रश्मिका मंदाना के जन्मदिन के अवसर पर उनकी आगामी फिल्म ‘ मैसा’ की प्रोडक्शन टीम ने एक नया पोस्टर जारी किया. इसमें रश्मिका को एक दमदार और युद्ध में घायल जैसी छवि में दिखाया गया है, जो उनके किरदार के लिए किए गए रूपांतरण को उजागर करता है. पोस्टर में रश्मिका का चेहरा कालिख, गंदगी और खून से सना हुआ है. साथ ही उनकी नाक और माथे पर गहरे घाव भी दिखाई दे रहे हैं. यह रूप उनके किरदार की शारीरिक चुनौतियों को दर्शाता है और फिल्म में उनकी भूमिका की गंभीरता को भी उजागर करता है.

किस आधार पर है फिल्म की कहानी?

गोंड जनजाति के पारंपरिक परिवेश पर आधारित फिल्म ‘मैसा’ में रश्मिका एक योद्धा महिला की भूमिका निभा रही हैंजो उनकी पिछली रोमांटिक कॉमेडी और अन्य फिल्मों से बिल्कुल अलग है. इसमें एक्ट्रेस सीरियस और चुनौतियों का सामना करती दिखेंगी. साथ ही एक्ट्रेस पहली बार एक्शन अवतार में दिखेंगी. 

फिल्म के बारे में

‘मैसा’ का निर्देशन नवोदित निर्देशक रवींद्र पुल्ले ने किया है और इसका निर्माण अनफॉर्मूला फिल्म्स ने किया है. फिल्म में ईश्वरी राव, गुरु सोमासुंदरम और राव रमेश जैसे कलाकार शामिल हैं. फिल्म की शूटिंग फिलहाल जारी है और इसे 2026 में कई भाषाओं में रिलीज करने की योजना है.

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

दिल्ली में बड़ा आतंकी हमला नाकाम! स्पेशल सेल और मुंबई ATS ने संदिग्धों को दबोचा, जैश-ए-मोहम्मद से मिला कनेक्शन

Delhi Bomb Blast Conspiracy: दिल्ली में एक बड़ी आतंकवादी घटना होते-होते टल गई. दिल्ली पुलिस…

Last Updated: April 5, 2026 21:31:13 IST

Viral Video: बीच सड़क पर स्कॉर्पियो से ‘कुश्ती’ लड़ने लगे दो दोस्त, आधे घंटे तक मचाया तांडव! वीडियो वायरल

Gurugram Scorpio Viral Video: गुरुग्राम के धनवापुर में दो दोस्तों ने बीच सड़क पर अपनी…

Last Updated: April 5, 2026 21:18:29 IST

Delhi Water Crisis: दिल्ली के लाखों घरों में 48 घंटे नहीं आएगा पानी, चेक कर लें अपने इलाके

Delhi Water Crisis April 6 and 7: 'एनुअल फ्लशिंग प्रोग्राम' की वजह से सोमवार (6…

Last Updated: April 5, 2026 20:57:01 IST

‘वड़ा पाव गर्ल’ की आंखें हुईं नम, पति पर बेवफाई का लगाया आरोप, शेयर किया दर्द

हाल ही में चंद्रिका दीक्षित ने एक पोडकास्ट में अपने पति युगम के साथ अपने…

Last Updated: April 5, 2026 20:53:52 IST

हर 8वें पुरुष में शुक्राणुओं की संख्या कम! मर्दों में क्यों बढ़ रहा बांझपन? ऐसे बूस्ट करें फर्टिलिटी

Male Fertility Boost Tips: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल का असर पुरुषों की फर्टिलिटी पर भी…

Last Updated: April 5, 2026 20:27:57 IST