<
Categories: मनोरंजन

कितनी हैं Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की नेटवर्थ? जानें कौन है सबसे ज्यादा अमीर?

Rashmika Vijay Net Worth: अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की सगाई की चर्चाओं के बीच आइए जानें कि दोनों सूपरस्टार की नेटवर्थ कितनी है.

Who is Richer Vijay or Rashmika: साउथ सिनेमा की दुनिया से इन दिनों एक बड़ी खबर चर्चा में है. टॉलीवुड के चर्चित अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के बारे में अफवाहें हैं कि दोनों ने हाल ही में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक निजी समारोह में सगाई कर ली है. हालांकि, अब तक इस जोड़े ने न तो अपने रिश्ते की पुष्टि की है और न ही इन खबरों का खंडन किया है. इसी बीच, फैंस के मन में एक सवाल लगातार उठ रहा है कि इन दोनों में से आखिर ज्यादा अमीर कौन है? आइए जानते हैं दोनों सितारों की नेटवर्थ और कमाई के स्रोतों के बारे में विस्तार से.

रश्मिका मंदाना की नेटवर्थ और कमाई

‘नेशनल क्रश ऑफ इंडिया’ कही जाने वाली रश्मिका मंदाना ने कम उम्र में ही अपार लोकप्रियता हासिल कर ली है. ‘गीता गोविंदम’, ‘पुष्पा’ और ‘गुडबाय’ जैसी फिल्मों से उन्होंने अपनी पहचान मजबूत की. रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका की कुल नेटवर्थ लगभग 66 करोड़ रुपये है. वे हर फिल्म के लिए औसतन 4–8 करोड़ रुपये फीस लेती हैं. ‘पुष्पा 2’ में श्रीवल्ली की भूमिका के लिए उन्हें सबसे ज्यादा 10 करोड़ रुपये फीस मिली. उनकी कमाई के अन्य स्रोतों में ब्रांड एंडोर्समेंट शामिल हैं. वे Boat, Kalyan Jewellers, 7UP और Meesho जैसे बड़े ब्रांड्स से जुड़ी हैं. इसके अलावा, उन्होंने वीगन ब्यूटी कंपनी Plum में भी निवेश किया है. 

रियल एस्टेट और लग्जरी कारें

रश्मिका के पास मुंबई, हैदराबाद, गोवा और कूर्ग में प्रॉपर्टी है. बैंगलोर में उनका 8 करोड़ रुपये का आलीशान घर भी है.  कार कलेक्शन में उनके पास Mercedes-Benz C-Class, Toyota Innova, Hyundai Creta, Range Rover Sport और Audi Q3 जैसी लग्जरी गाड़ियाँ शामिल हैं.

विजय देवरकोंडा की नेटवर्थ और कमाई

तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा अपनी शानदार एक्टिंग और स्टाइलिश अंदाज के लिए जाने जाते हैं. ‘अर्जुन रेड्डी’ और ‘लाइगर’ जैसी फिल्मों के बाद वे टॉलीवुड के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेताओं में शुमार हो चुके हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय की नेटवर्थ 50–70 करोड़ रुपये के बीच है. वे अपनी एक फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं. उनकी आय के स्रोत केवल फिल्में ही नहीं, बल्कि उनका फैशन लेबल ‘Rowdy Club’, वॉलीबॉल टीम की ओनरशिप और कई ब्रांड एंडोर्समेंट डील्स भी शामिल हैं.

देवरकोंडा की लग्जरी लाइफस्टाइल

हैदराबाद के फिल्म नगर में उनका मल्टी-फ्लोर बंगला है, जिसकी कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये बताई जाती है. उन्होंने 2018 में अपना फैशन ब्रांड लॉन्च किया था, जिसे बाद में Myntra पर भी उतारा गया.
लग्जरी कार कलेक्शन में उनके पास BMW 5 Series (61.48 लाख रुपये), Ford Mustang (75 लाख रुपये), Volvo XC90 (85 लाख रुपये) और Range Rover (64 लाख रुपये) जैसी गाड़ियाँ शामिल हैं.

कौन है ज्यादा अमीर?

अगर नेटवर्थ की तुलना की जाए तो रश्मिका मंदाना (66 करोड़ रुपये) फिलहाल विजय देवरकोंडा (50–70 करोड़ रुपये) से थोड़ी आगे नजर आती हैं. हालांकि, विजय की ब्रांड वैल्यू और बिजनेस वेंचर्स लगातार बढ़ रहे हैं. वहीं, रश्मिका ने कम समय में फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से काफी मजबूत पकड़ बनाई है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST