Virosh Wedding: विजय और रश्मिका की उदयपुर में शाही शादी! आखिर क्यों एक ही दिन में दो बार सात फेरे लेगा यह जोड़ा? जानें 'विरोश' की शादी की वो खास रस्म!
विजय और रश्मिका की शादी
Virosh Wedding: सालों तक अपने रिश्तों की खबरों से फैंस को सस्पेंस में रखने के बाद, तेलुगु सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना आखिरकार कल एक-दूसरे के होने जा रहे हैं. वे 26 फरवरी को उदयपुर के आलीशान ITC मेमेंटोस होटल में यह जोड़ा सात फेरे लेंगे. शादी से पहले की रस्में चल रही हैं. इसमें सिर्फ़ कपल के परिवार और करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे. इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें बताया जा रहा है कि ये दोनों एक नहीं बल्कि 2 रस्मों से 2 बार शादी रचाएंगे
जी हाँ रश्मिका और विजय की शादी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. एक-दूसरे के कल्चर का सम्मान करते हुए, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने दो अलग-अलग तरीकों से शादी करने का फैसला किया है. रश्मिका के परिवार के मुताबिक, शादी दिन में विजय के परिवार के तेलुगु रीति-रिवाजों के अनुसार होगी, और शाम को कोडवा रस्में निभाई जाएंगी. खबर है कि शादी की पहली रस्म विजय देवरकोंडा के पारंपरिक तेलुगु हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार होगी. ये रस्में 26 फरवरी की सुबह होंगी. शाम को, रश्मिका मंदाना के रीति-रिवाजों के अनुसार कोडवा रस्म होगी. रश्मिका और विजय की शादी दो सेरेमनी में हो रही है, यह साफ़ दिखाता है कि वे एक-दूसरे के कल्चर का कितना सम्मान करते हैं.
शादी से पहले, कपल ने एक फ़ैमिली डिनर पार्टी होस्ट की. एक पूल पार्टी भी रखी गई, जहाँ सबने साथ में वॉटर वॉलीबॉल खेला, और ‘विरोश प्रीमियर लीग’ नाम का एक मज़ेदार क्रिकेट मैच भी हुआ, जिसकी फ़ोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. उदयपुर में शाही शादी के बाद, कपल 4 मार्च को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट करेगा. रिसेप्शन ताज कृष्णा होटल में होगा. साउथ इंडियन इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटी इस सेलिब्रेशन में शामिल होंगे. फ़ैंस कपल की शादी की फ़ोटो का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं.
Petrol Diesel Price 27 Oct 2026: देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग हैं. दिल्ली, मुंबई,…
MLC Election Results 2026: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28…
Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में 27 अक्टूबर को आसमान साफ रहने और धूप निकलने की…
Guwahati firing: असम के गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन के पास…
Kota News: राजस्थान के कोटा में दो छात्रों की मौत से हो गई है. रविवार…
Supaul murder case: बिहार के सुपौल जिले में तलाक के विवाद में 21 वर्षीय दामिनी…