<

टी20 वर्ल्ड कप की जीत पर भारी पड़ी रश्मिका-विजय की वेडिंग फोटो, लाइक्स के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ रचा इतिहास

Vijay-Rashmika: मनोरजंन जगत के खूबसूरत कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की तस्वीरें इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई हैं. दोनों सितारों की वेडिंग की पहली तस्वीर ने इंस्टाग्राम पर रिकॉर्ड कायम कर दिया है. इस पोस्ट ने टी20 वर्ल्डकप की जीत पर पानी फेर दिया.

Virosh Wedding: इन दिनों सोशल मीडिया पर दो चीजें ही ट्रेंड कर रही हैं. एक तो विजय-रश्मिका की शादी और दूसरा आईसीसी टी20 वर्ल्डकप. विजय-रश्मिका ने शादी के बाद इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया है. इस पोस्ट ने मात्र दो दिनों में ही इतिहास रच दिया. इतने कम समय में रश्मिका द्वारा साझा की गई तस्वीर किसी भारतीय इंस्टाग्राम अकाउंट से सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली तस्वीर बन गई है. इसने विराट कोहली के पोस्ट को लाइक्स के मामले में पीछे छोड़ दिया है. 

रश्मिका की पोस्ट ने लाइक्स में विराट को पछाड़ा

रश्मिका मंदाना ने गुरुवार शाम इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरों का एक खास कलेक्शन साझा किया, जिसमें विजय देवरकोंडा भी नजर आ रहे हैं. कैप्शन में रश्मिका ने पहली बार दुनिया के सामने विजय को अपने पति के रूप में परिचित कराया. उनका यह भावुक संदेश और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं. शनिवार दोपहर तक इस पोस्ट को 24 मिलियन लाइक्स मिल चुके थे, जो किसी भी भारतीय इंस्टाग्राम अकाउंट के लिए अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था. कोहली ने 2024 आईसीसी टी20 विश्व कप में भारतीय टीम की जीत के पलों को साझा किया था, जिनकी पोस्ट को 22.8 मिलियन लाइक्स मिले थे.

विजय देवरकोंडा भी दे रहे टक्कर

दिलचस्प बात यह है कि विजय देवरकोंडा की शादी से जुड़ी पोस्ट भी रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ रही है. उसे अब तक 18.8 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं और यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इस हिसाब से विजय की पोस्ट भी विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है. 

रश्मिका मंदाना दूसरे नंबर पर

रश्मिका मंदाना की पोस्ट किसी भारतीय इंस्टाग्राम अकाउंट से सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली पोस्ट में दूसरे नंबर पर है. इससे पहले अप्रैल में कंटेंट क्रिएटर किशोर मंडल द्वारा पोस्ट की गई एक वायरल रील को ही सबसे ज्यादा लाइक मिले थे. किशोर मंडल के ‘जीने लगा हूं’ गाने वाले इस वीडियो ने 51 मिलियन लाइक्स के साथ सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे, जो इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म के इतिहास में चौथा सबसे ज्यादा लाइक्स का रिकॉर्ड है.

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

बाबर आजम ने PSL में काटा बवाल! ठोक डाले 4000 रन, दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने शनिवार (11 अप्रैल) को पाकिस्तान सुपर लीग के…

Last Updated: April 11, 2026 18:12:55 IST

प्राइवेट पार्ट में इंफेक्शन का खतरा… अगर अधिक समय तक पहनेंगे टाइट जींस, जल्द बदलें फैशन, वरना…

Disadvantages Of Tight Jeans: फैशन के दौर में अगर किसी चीज की गारंटी नहीं है…

Last Updated: April 11, 2026 18:09:41 IST

CSK vs DC Weather: चेन्नई के चेपॉक में आज होगी रनों की बारिश या ओस करेगी काम तमाम? टॉस जीतते ही तय हो जाएगा विजेता!

CSK vs DC Weather Forecast: चेन्नई में हार की हैट्रिक के बाद क्या वापसी कर…

Last Updated: April 11, 2026 18:01:11 IST

कितनी सैलरी वाले ले सकते हैं Tata harrier? देनी होगी इतनी डाउन पेमेंट, समझें EMI का पूरा हिसाब

अक्सर लोग इस कार को लेने के लिए सोचते हैं. अगर आप एक सैलरी वाले…

Last Updated: April 11, 2026 17:55:44 IST

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी का प्लान तैयार! 500 बड़ी रैलियों का होगा आयोजन; मैदान में होगा संग्राम

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपना प्लान तैयार…

Last Updated: April 11, 2026 17:55:15 IST

सुपरफास्ट होगा दिल्ली से देहरादून का सफर, साउंडप्रूफ एक्सप्रेसवे से बदलेगा अंदाज, क्या है खासियत?

दिल्ली से देहरादून के बीच का सफर काफी आसान होने वाला है. इसके सफर का…

Last Updated: April 11, 2026 17:47:18 IST