रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के बाद पहली फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है. मेकर्स ने इस पोस्टर के जरिए कपल को शादी की बधाई दी है. साथ ही गाना भी रिलीज किया है.
राणाबली फिल्म का पोस्टर और गाना
Ranabali Poster Release: हाल ही में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी की और अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की. वहीं अब शादी के दो दिन बाद ही रश्मिका-विजय की अपकमिंग फिल्म राणाबाली की पहली झलक शेयर की गई है. मेकर्स ने इस पोस्टर में कपल के बीच की केमिस्ट्री दिखाई है. मेकर्स ने फिल्म के पोस्टर के साथ ही हिंदी गाना ओ मेरे साजन भी रिलीज किया, जिसे फैंस खासा प्यार दे रहे हैं. कुछ ही घंटों में उनकी वीडियो को 5 लाख 70 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
ओ मेरे साजन गाने को अजय-अतुल द्वारा कंपोज किया गया और इसे श्वेता मोहन और जावेद अली ने गाया है. गाने में रश्मिका और विजय के वेडिंग सीन की झलक दिखाई गई है. दोनों ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के अंत में हैप्पी मैरिड लाइफ विजय और रश्मिका लिखा गया है. इससे साफ है कि मेकर्स ने इस वीडियो के जरिए रश्मिका और विजय को सरप्राइज दिया है.
मेकर्स ने पोस्टर जारी करते हुए बताया है कि ये फिल्म 11 सितंबर 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. रश्मिका और विजय की ये फिल्म राणाबाली, 19वीं सदी की असल जिंदगी की घटनाओं से प्रेरित है. कहा जाता है कि ये कहानियां ब्रिटिश राज के दौरान 1854 और 1878 के बीच हुई थीं. मेकर्स द्वारा रिलीज किए गए पोस्टर और ओ मेरे साजन गाने में कपल पुराने समय के पहनावे के साथ ही पुराने समय के रीति रिवाज दिखाए गए हैं. साथ ही कुछ रोमांटिक सीन्स भी दिखाए गए हैं.
बता दें कि इससे पहले रश्मिका और विजय की जोड़ी गीता गोवंदम और डियर कॉमरेड में देखी जा चुकी है. फैंस ने इसकी जोड़ी को बहुत प्यार दिया था. उनकी इन फिल्मों को आज भी काफी पसंद किया जाता है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी आर्मी में मेजर रह चुकी हैं. वहीं…
UP Crime News: यूपी के मैनपुरी से रिश्तों में हत्या कराने का एक चौंकाने वाला…
NEET UG 2026 पास करना मुश्किल ज़रूर है, पर सही रणनीति, निरंतर मेहनत और मजबूत…
Gujarat Crime News in Hindi: गुजरात के मेहसाणा में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज…
Summer Health: गर्मियों में लाल या काली मिट्टी का घड़ा किसका पानी ज्यादा ठंडा और…
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें…