<
Categories: मनोरंजन

कौन हैं रिधिमा शर्मा? जिनकी कनिका शर्मा से चल रही है जुबानी जंग, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी

Who is Ridhima Sharma: इन दिनों सोशल मीडिया पर रिधिमा शर्मा और कनिका शर्मा की लड़ाई चल रही है. दोनों एक-दूसरे के प्रति टिप्पणियां कर रही हैं. आखिर कौन हैं रिधिमा शर्मा?

रिधिमा शर्मा नाम की युवती का वीडियो कभी ना कभी आपने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर देखा होगा. पिछले कई दिनों से वह कुछ ज्यादा चर्चाओं में हैं. सबसे ज्यादा वह कनिका शर्मा को लेकर टिप्पणी करती दिख रही हैं. चलिए जानते हैं रिधिमा शर्मा के बारे में.

कौन हैं रिधिमा शर्मा?

रिधिमा शर्मा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जो अपने आप को कट्टर हिंदू बताती हैं और जाति से वह ब्राह्मण हैं. इस बात का अंदाजा इससे लगता है कि वह हिंदुओं को जगाने और अन्य समुदाय से बचने को लेकर वीडियोज बनाती है. कई नेटिंजस उनका विरोध करते हैं, तो कुछ उनका समर्थन भी करते हैं.


कनिका शर्मा को लेकर क्या है विवाद?

बीते दिनों सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कनिका शर्मा ने साकिब सैफ नाम के युवक से शादी कर ली. अलग-अलग धर्मों से होने के बावजूद दोनों ने शादी की. बताया जाता है कि उन्होंने पहले हिंदू परंपरा के अनुसार अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए गए और उसके बाद मुस्लिम रीति से निकाह भी किया. इस बात को लेकर रिधिमा शर्मा भड़क गईं और उन्होंने इनकी शादी की आलोचना की. साथ ही कहा कि कनिका शर्मा के ब्राह्मण होने पर भी सवाल उठाए. इसके बाद से मामला भड़क गया. 

कनिका शर्मा ने दिया जवाब 

इसके बाद कनिका शर्मा ने गुस्से में रिद्धिमा शर्मा को अपमानजनक शब्द कहे और साफ तौर पर उन्हें गलत बताया. उन्होंने पलटकर कहा, ‘क्या तुम मेरी मां हो, जो हमें बताओगी कि हम ब्राह्मण होने के लायक हैं या नहीं?’ इस विवाद में कनिका के पति साकिब सैफी भी कूद पड़े और उन्होंने रिद्धिमा के लुक्स पर टिप्पणी कर दी. इसके बाद यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया.

कनिका शर्मा के पति को कहा- बकरी जैसा चेहरा

मामला यहीं नहीं शांत हुआ रिधिमा शर्मा ने कनिका शर्मा की टिप्णणी पर जवाब दिया और उनके पति को खूब भला बुरा कहा. अब कनिका और रिधिमा का मामला गर्माता नजर आ रहा है. 


Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Kanya Pujan 2026: अष्टमी-नवमी पर कब करें कन्या पूजन? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और हवन का तरीका

Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्र 2026 में महाष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई…

Last Updated: October 18, 2026 22:38:25 IST

Lawrence Bishnoi gang audio: टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई ने क्यों किया हमला? ऑडियो में खुली वजह, सलमान खान को भी धमकी

Lawrence Bishnoi gang audio: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक ऑडियो…

Last Updated: October 18, 2026 21:53:56 IST

Omar Abdullah marriage: इंग्लैंड में शादी करने वाले हैं उमर अब्दुल्ला? निधि राजदान को लेकर चर्चा, 40 मेहमानों का दावा

Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…

Last Updated: October 18, 2026 21:23:19 IST

Tiger Shroff firing: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाल-बाल बचे अभिनेता, CM फडणवीस सख्त, जांच में जुटीं 12 टीमें

Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…

Last Updated: October 18, 2026 20:45:00 IST

Punjab road accident: सड़क पर काम कर रहे थे 23 मजदूर, तभी काल बनकर दौड़ी कार, पंजाब में 8 की मौत

Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…

Last Updated: October 18, 2026 19:14:12 IST