<
Categories: मनोरंजन

I Love You! 18 साल छोटी आकृति ने सबके सामने किया अपने प्यार का इजहार, सुन पवन बोले- बाबू

Rise And Fall Viral Video: अशनीर ग्रोवर के नए शो 'राइज एंड फॉल' एकदम बिग बॉस की कॉपी करता नजर आ रहा है. इस शो में भी राशन और कैप्टेंसी के लिए टास्क होते हुए नजर आ रहे हैं. हाल ही में एक ऐसा ही टास्क घर में देखनो को मिला. जिसमें शो के कंटेस्टेंट पवन सिंह और आकृति नेगी नजर आ रहे हैं. दोनों की बॉन्डिंग लगातार बढ़ती जा रही है.

Pawan Singh And Akriti Negi: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) और ‘राइज एंड फॉल’ (Rise And Fall) में जबरदस्त टकराव देखने को मिल रहा है. अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) के इस नए शो ने दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना ली है. इस शो में भी सलमान खान (Salman Khan) के शो की तरह ही राशन और कैप्टेंसी के लिए टास्क होते हुए नजर आ रहे हैं. Rise And Fall के हर एपिसोड में ड्रामा के साथ-साथ एक्शन भी देखने को मिल रहा है. यह शो अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहा है. 

इस शो के पहले सीजन में कई जबरदस्त सितारे देखने को मिल रह हैं. भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) भी इस सीजन का हिस्सा है. फिलहाल वह शो में पेंटहाउस में रह रहे हैं, इस शो में उनकी मुलाकात आकृति नेगी (Akriti Negi) से हुई, जहां उन्होंने आते ही उन्हें फिल्म का ऑफर भी दे डाला. शो में आने से पहले पवन सिंह पर कई आरोप लगे थे. पत्नी से लड़ाई और एक एक्ट्रेस की कमर छूने को लेकर काफी बवाल हुआ था. वहीं अब शो से उनके और आकृति नेगी के वीडियो हर दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पवन सिंह और आकृति नेगी एक साथ टास्क करते नजर आ रहे हैं. इस टास्क के दौरान आकृति ने कुछ ऐसा बोला जिसे सुन सभी हैरान रह गए हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

इस शो में हुए एक टास्क में आकृति नेगी और पवन सिंह को एक साथ परफॉर्म करने का मौका मिला. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. टास्क में आकृति की आंखों पर चश्मा हुई है और उन्हें मदद लेकर टास्क पूरा करना है. लेफ्ट-राइट करते हुए उन्हें पूरा टास्क कंप्लीट करना है. इस दौरान पवन सिंह ने बड़ी मुश्किल से आकृति की मदद की. टास्क पूरा होने के बाद आकृति ने खुशी से पवन सिंह को आई लव यू कह दिया. जिसके जवाब में पवन ने कहा कि- अरे बाबू थैंक्यू सो मच बेटा, लव यू.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! पत्नी, सास, साले ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, खून से सना सामान बरामद

Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…

Last Updated: October 23, 2026 23:22:25 IST

गर्लफ्रेंड ने बात करने से किया इनकार, तो घर में घुसकर मां की हत्या, बहनों को ले गया साथ

Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…

Last Updated: October 23, 2026 22:59:33 IST

करवाचौथ की पूजा थाली को दें रॉयल लुक, इन आसान तरीकों से करें डेकोरेट, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदी

Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…

Last Updated: October 23, 2026 22:52:43 IST

Maharashtra Crime: बचपन का दोस्त बना जान का दुश्मन! कार से मारी टक्कर, फिर डंडे से हमला

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…

Last Updated: October 23, 2026 22:29:04 IST

खुद को हिंदू बताकर की शादी, फिर पत्नी पर नमाज पढ़ने का दबाव! सहारनपुर में जुनैद गिरफ्तार

Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…

Last Updated: October 23, 2026 22:12:39 IST

Jordan church attack: जॉर्डन के चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…

Last Updated: October 23, 2026 21:23:00 IST