<
Categories: मनोरंजन

Dhanashree Verma ने तलाक की असली वजह का किया खुलासा, Ex पति की खोल कर रख दी सारी पोल

Rise And Fall Dhanashree Verma : कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा का भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से अलग होना इस साल का सबसे बड़े विवादों में शामिल था। जिसके लिए लगातार ट्रोल का भी सामना करना पड़ा था। वहीं अब तलाक को लेकर धनश्री ने खुलकर बातचीत की है।

Rise And Fall Dhanashree Verma : कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) का भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (yuzvendra chahal) के तलाक को अब काफी महीने बीत चुके हैं। तलाक के बाद से धनश्री को लगातार ट्रोल किया जा रहा है, कई लोगों ने उन्हें गोल्ड डिगर (gold digger) तक कह डाला है। अब रियलिटी शो “राइज़ एंड फॉल” (Rise and Fall) में नज़र आ रहीं धनश्री ने अपनी शादी के बारे में खुलकर बात की है। शो में हाल ही में हुए एक टास्क के दौरान उन्होंने चहल और ट्रोल्स पर खुलकर बात की।

बाकि कंटेस्टेंट के साथ बातचीत करते हुए, धनश्री ने अपने तलाक पर बात करते हुए कहा कि ऐसी कई बातें हैं जो वह बता सकती हैं, लेकिन उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि उनके लिए सम्मान सबसे ज़्यादा मायने रखता है। 

तलाक पर बोलीं धनश्री वर्मा

उन्होंने आगे कहा कि “जब आप शादीशुदा होते हैं, तो आप पर अपने साथी के सम्मान की रक्षा करने की ज़िम्मेदारी भी होती है। अगर मैं चाहती, तो मैं भी उनका अपमान कर सकती थी। ऐसा मत सोचिए कि एक महिला होने के नाते मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है। लेकिन वह मेरे पति थे। मैंने अपनी शादी के दौरान उनका सम्मान किया, और अब भी, मैं इस बात का सम्मान करती हूं कि वह मेरे पति थे।” 

राइज एंड फॉल का नया प्रोमो जारी

राइज एंड फॉल के हाल ही में जारी किए गए प्रोमो में धनश्री अपने ही मजाकिया अंदाज में ट्रोल्स पर पलटवार करती नजर आईं। दरअसल एक टास्क के दौरान, सभी केंटेस्टेंट्स को 2 लाख रुपये के सोने के बैग और 1 लाख रुपये के चांदी के बैग में से किसी एक को चुनना था। उनकी जोड़ी अर्जुन बिजलानी के साथ थी, जिन्होंने मज़ाक में कहा, सोना मुझे चांदी या हीरे से ज़्यादा सूट करता है।

धनश्री ने ट्रोल्स को दिया जवाब

इस मौके का फायदा उठाते हुए, धनश्री ने एक मज़ाकिया अंदाज में उन्होंने कहा, “यह एक ऐसी लाइन है जिसका मैं इस्तेमाल नहीं कर सकती। अगर मैंने इसे कह दिया, तो भविष्य में मुझे मिलने वाला प्यार भी मुझे नहीं मिलेगा।”
 

 

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST