<
Categories: मनोरंजन

Rise And Fall: दो कंटेस्टेंट ने मचाया जबरदस्त हंगामा, गाली-गलौज और हाथापाई तक की आई नौबत, देखें वीडियो

Rise and Fall Update: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ (Rise And Fall) इन दिनों खूब सुर्खियां बंटोर रहा है. हाल ही में इस शो के भीतर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला. शो में कुछ प्रतियोगी के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई.

Rise and Fall New Promo: रियलिटी शो राइज एंड फ़ॉल (Rise And Fall) का अभी तक का सबसे जबरदस्त एपिसोड देखने को मिलने वाला है. इस एपिसोड़ में एक टास्क देखने को मिलने वाला है. जिसमें अरबाज़ पटेल और आरुष भोला (Arbaz Patel and Aarush Bhola) के बीच टकराव देखने को मिलेगा. यह झगड़ा सुलझने की बजाए हाथापाई में बदलता नजर आएगा. इस शो को एंटरप्रेन्योर अशनीर ग्रोवर होस्ट करते नजर आ रहे हैं. इस शो में 16 मशहूर सेलिब्रिटी ने हिस्सा लिया है. टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) के साथ कई बड़े सितारे भी नजर आ रहे हैं. 

राइज एंड फ़ॉल में देखने को मिला जबरदस्त हंगामा

हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में अरबाज़ पटेल और आरुष भोला लड़ते नजर आ रहे हैं. दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि अर्जुन बिजलानी को आकर  बचाव करना पड़ा. इस झगड़े की शुरुआत चंचल तानों से हुई, लेकिन अरबाज पीछे नहीं हट रहे थे. कुछ भी नहीं कर रहा है तू, मैं तो सोच रहा हूं कि दिल्ली वाले अफसोस करोगे कि इसको क्यों भेज दिया. आरुष ने गुस्सा होकर जवाब दिया, तेरा क्या है खुद का? अरबाज़ ने फिर वापस कहा, मेरा क्या है वो दिखा है… बेटा दिल्ली वाले तो थकते भी नहीं होंगे तेरे ऊपर. ज़ुबानी जंग धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और हाथापाई में बदल गई. 

शो में नजर आ रहे शानदार कंटेस्टेंट

इस सीज़न में अर्जुन बिजलानी, कुब्रा सैत, संगीता फोगट, अनाया बांगर, आरुष भोला, आकृति नेगी और नूरिन शा जैसे नाम वर्कर्स के रूप में शामिल हैं. वहीं रूलर्स में कीकू शारदा, धनश्री वर्मा, आदित्य नारायण, अहाना कुमरा, बाली, नयनदीप रक्षित, अरबाज पटेल और भोजपुरी स्टार पवन सिंह शामिल हैं. राइज एंड फॉल अमेजन एमएक्स प्लेयर पर दोपहर 12 बजे स्ट्रीम होता है और सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर रात 10:30 बजे प्रसारित होता है.  

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST