Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Box Office: ओपनिंग डे पर ‘राजा शिवाजी’ ने लगाई दहाड़, जानें क्या रही अन्य फिल्मों की कमाई

Box Office: ओपनिंग डे पर ‘राजा शिवाजी’ ने लगाई दहाड़, जानें क्या रही अन्य फिल्मों की कमाई

Raja Shivaji Movie Box Office Collection: रितेश देशमुख की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राजा शिवाजी' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इसने ओपनिंग डे पर अच्छा कलेक्शन किया. जानिए अन्य फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा.

Written By:
Edited By: Gaurav Verma
Last Updated: 2026-05-02 12:30:00

Mobile Ads 1x1

Raja Shivaji Movie Box Office Collection: बीते दिन शुक्रवार यानी 01 मई को सिनेमाघरों में कई नई फिल्में रिलीज हुई हैं. सबसे ज्यादा अभिनेता रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की थी. इसने रिलीजे के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की. इसके अलावा थिएटर्स में ‘एक दिन’ और ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ भी रिलीज हुई है. चलिए जानते हैं फिल्मों का कलेक्शन. 

‘राजा शिवाजी’ ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया?

रितेश देशमुख अभिनीत फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने भारत में अपने पहले दिन 11.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म ने मराठी में 8.75 करोड़ और हिंदी में 2.95 करोड़ की कमाई की. फिल्म की शुरुआत ठीक-ठाक रही, और अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में इसका प्रदर्शन कैसा रहता है. इसका मतलब है कि ‘राजा शिवाजी’ ने मणिकर्णिका (2019) के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है, जिसने 8.75 करोड़ रुपये कमाए थे.

एक नजर ‘राजा शिवाजी’ पर

राजा शिवाजी फिल्म रितेश देशमुख द्वारा सह-लिखित और निर्देशित है. यह फिल्म मराठा साम्राज्य के संस्थापक   छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है. इसका निर्माण जेनेलिया डिसूजा और ज्योति देशपांडे ने किया है.   फिल्म में रितेश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज और जेनेलिया ने साईबाई की भूमिका निभाई है. उनके बेटों, राहिल और रियान ने युवा शिवाजी का किरदार निभाया है. संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी और अमोले गुप्ते ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये है. यह अब तक की सबसे महंगी मराठी फिल्म है. 

यह खबर भी पढ़ें: दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक हैं प्रेग्नेंट! ‘बेबी बंप’ संभालने में हालत हुई पतली, कहा- तकलीफ से जान…

क्या रही अन्य फिल्मों की कमाई?

फिल्म राजा शिवाजी के अलावा जुनैद खान और साई पल्लवी अभिनीत  ‘एक दिन’ भी थिएटर्स में रिलीज हुई है. इसने पहले दिन 1 करोड़ रुपये कमाए, जो काफी कम कलेक्शन है. इसके अलावा फिल्म ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ भी 01 मई को रिलीज हो गई है. फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

15वें दिन ‘भूत बंगला’ ने कितनी कमाई की?

अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ को थिएटर्स में रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं. फिल्म ने 15वें दिन 4.50 करोड़ रुपये कमाए. वहीं इसकी कुल कमाई की बात करें, तो फिल्म ने अभी तक 132.65 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. 

MORE NEWS