<
Categories: मनोरंजन

रणवीर सिंह के बाद सलमान के जीजा आयुष को मिली धमकी, मांगी करोड़ों रुपये की फिरौती; बॉलीवुड में मचा हड़कंप!

Aayush Sharma: रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग करने के बाद पहले रणवीर सिंह को धमकी भरा वॉइस नोट व्हाट्सएप पर भेजकर करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी. अब जानकारी सामने आ रही है कि सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को धमकी भरा ईमेल भेजकर करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी गई है. इस पूरे मामले पर मुंबई पुलिस जांच कर रही है.

Aayush Sharma: बॉलीवुड के निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग करने वाले शूटर तक अभी पहुंच नहीं पाई है. वहीं, दूसरी तरफ बिश्नोई गैंग ने कई और बॉलीवुड सेलिब्रिटी को धमकी देकर उनसे करोड़ों रुपए की वसूली की मांग कर दी है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बिश्नोई गैंग ने अभिनेता सलमान खान के बाद अब उनके जीजा और अभिनेता आयुष शर्मा को धमकी देते हुए करोड़ों रुपए की वसूली मांगी है.

सूत्रों के मुताबिक, आयुष शर्मा को यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई है. जिसमें एक्सटॉर्शन की मांग करते हुए नीचे लॉरेंस बिश्नोई लिखा गया है.

आयुष शर्मा ने अब तक पुलिस को नहीं की शिकायत

हालांकि, इस मामले में अब तक आयुष शर्मा की तरफ से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. लेकिन पुलिस एहतियातन सावधानी बरतने हुए लगातार अपनी पैनी निगाह बनाए हुए है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आयुष शर्मा सलमान खान की बहन अर्पिता खान के पति हैं, सूत्रों के अनुसार, आयुष शर्मा के अलावा विश्नोई गैंग के बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी दी है. रणवीर सिंह को यह धमकी व्हाट्सएप वॉयस नोट के जरिए भेजी गई है, जिसमें धमकी देने के दौरान लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेते हुए उनसे करोड़ों रुपए की वसूली मांगी गई.

पुष्पा 2 की ‘किसिक’ गर्ल अब बनीं डॉक्टर: एक्टिंग के साथ पूरी की MBBS की पढ़ाई, वायरल हुआ वीडियो

रणवीर सिंह ने पुलिस को दी जानकारी

इस धमकी के बाद पुलिस ने रणवीर सिंह ने पुलिस को जानकारी दी थी. जिसके बाद उनकी सुरक्षा को बढ़ाते हुए उनके प्रभादेवी इलाके में मौजूद घर के बाहर हथियारबंद पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है, जो कड़ी निगरानी कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, धमकी आने के बाद रणवीर सिंह से उनके घर पर मिलने आने वालों की बाकायदा जांच करने के बाद अंदर घर में छोड़ा जा रहा है. सूत्रों की माने तो आयुष शर्मा और रणवीर सिंह को यह धमकियां रोहित शेट्टी के घर पर 31 जनवरी की रात को हुई फायरिंग के बाद भेजी गई हैं और इसके पीछे शुभम लोनकर, आरजू बिश्नोई, हैरी बॉक्सर और हरमन संधू का हाथ है.

इसके पीछे किसका हाथ?

सूत्रों का दावा है कि रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के जरिए दहशत और डर फैलाकर बिश्नोई गैंग आयुष और रणवीर के अलावा कई और बॉलीवुड सेलिब्रिटियों से वसूली करने की कोशिश कर रहा है, हालांकि इन धमकियों के आने के बाद पुलिस अपने स्तर पर जांच करने में जुटी है. सूत्रों के अनुसार, मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में यह भी सामने आया है कि रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग करने से पहले बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने कई और बॉलीवुड सेलिब्रिटी के घर की रेकी की थी.

मुंबई पुलिस की जांच में बिश्नोई गैंग से जुड़े कुछ संदिग्धों की मोबाइल लोकेशन कई बॉलीवुड सेलिब्रिटियों के घर के बाहर की मिली है. इस जानकारी के बाद क्राइम ब्रांच इससे जुड़े सुरागों को इकट्ठा करने में जुटी है. सूत्रों का दावा है कि बिश्नोई गैंग ने रेकी करने की जिम्मेदारी अपने अलग गुर्गों को सौंपी थी. इस मामले में आगे की जांच जारी है.

5 सुपरहिट भोजपुरी सॉन्ग, जिनकी दीवानगी अभी भी है कायम, पार्टी-फंक्शन में बजते ही मच जाती है धूम, बनता है महौल

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

चोरो का आतंक! लॉक स्कॉर्पियो को खिलौना समझकर उड़ा ले गए बदमाश, वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके भी होश!

बिहार शरीफ में लॉक स्कॉर्पियो की लाइव चोरी का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो!…

Last Updated: March 24, 2026 23:32:00 IST

किसी के दिल की धड़कन बनकर जीवित रहेंगे हरीश राणा, आंखों की कॉर्निया और हार्ट के वॉल्व AIIMS को डोनेट

Harish Rana Organ Donation: गाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा अब इस दुनिया में नहीं…

Last Updated: March 24, 2026 23:25:25 IST

Leander Paes: खेल के मैदान के बाद अब राजनीति की पिच पर उतरेंगे लिएंडर पेस? BJP के साथ सीक्रेट मीटिंग से मचा हड़कंप!

West Bengal Election 2026: क्या बंगाल चुनाव में दिखेगा लिएंडर पेस का जलवा? BJP के…

Last Updated: March 24, 2026 23:11:06 IST

क्या अजिंक्य रहाणे का कटेगा पत्ता? KKR ने रिंकू सिंह को बनाया उपकप्तान, भविष्य में बनेंगे कैप्टन?

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 से पहले बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने रिंकू…

Last Updated: March 24, 2026 21:55:32 IST

काभा एविएशन अकैडमी ने पूरे किए 1 वर्ष, स्टाफ व छात्रों ने मनाया उत्सव

सूरत (गुजरात), मार्च 24: शहर की प्रतिष्ठित संस्था काभा एविएशन अकैडमी ने सफलता पूर्वक अपने…

Last Updated: March 24, 2026 21:13:11 IST

RCB Sold: बदल गया मालिक! राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ RCB बनी सबसे महंगी टीम, जानें कौन है नया बॉस?

RCB चैंपियंस का नया दौर! 17,000 करोड़ की डील के साथ बिड़ला ग्रुप के नाम…

Last Updated: March 24, 2026 21:48:22 IST