होम / इस गुजराती फिल्म की ऑस्कर में एंट्री से गुस्साए 'आरआरआर' और 'द कश्मीर फाइल्स' समर्थक, कही ये बातें

इस गुजराती फिल्म की ऑस्कर में एंट्री से गुस्साए 'आरआरआर' और 'द कश्मीर फाइल्स' समर्थक, कही ये बातें

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : September 20, 2022, 8:53 pm IST

Oscar 2023:- ऑस्कर, 2023 में भारतीय फिल्मों में से नॉमिनेट होने वाली फिल्म का एलान कर दिया गया है। बता दें, बीते दिनों से सोशल मीडिया पर फिल्म ‘आरआरआर’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर नॉमिनेशन के लिए कैंपेन भी चलाया जा रहा था। लेकिन इन दोनों फिल्मों को पटकनी देते हुए गुजराती फिल्म ‘छेलो शो’ ने ऑस्कर, 2023 के लिए भारत की तरफ से आधिकारिक एंट्री के रूप में नामित किया है।

बौखलाएं आरआरआर समर्थक

आपको बता दें, ‘छेलो शो’ को ऑस्कर, 2023 में एंट्री का एलान होने के बाद से सोशल मीडिया पर फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘आरआरआर’ समर्थक चौंक गए हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बार-बार पूछ रहे की ये ‘छेलो शो’ फिल्म कौन-सी है।

लोगों ने कही ये बात

इस मामले में एक यूज़र ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “ये दिल तोड़ने वाला है, जब दुनिया आरआरआर की एंट्री के लिए पागल हो रही थी तो फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने आरआरआर की एंट्री को ठुकरा दिया है और एक अज्ञात गुजारती फिल्म छेलो शो को ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर नॉमिनेट किया है। इससे पता चलता है कि साउथ सिनेमा का अपमान लगातार जारी है।”

वहीं, दूसरे यूज़र ने फिल्म की एंट्री का मजाक बनाते हुए लिखा, “जैसी कि उम्मीद थी, एक बार फिर से समाज को मैसेज देने वाली गुजराती फिल्म ‘छेलो शो’ को ऑस्कर, 2023 के लिए भेजा है।”

फैंस को अभी भी है उम्मीद

एक फैन ऑस्कर में फिल्म ‘आरआरआर’ की एंट्री को लेकर उम्मीद जताते हुए लिखा, “आरआरआर के पास अभी भी मौका है और पैरासाइट के तहत बेस्ट फिल्म और दूसरी कैटेगरी में नॉमिनेट हो सकती है।”

जूरी को किया धन्यवाद

इसके साथ ही बता दें, कुछ फैंस ‘छेलो शो’ की ऑस्कर, 2023 में आधिकारिक एंट्री होने पर दुखी हैं, तो कुछ फैंस फिल्म की एंट्री से बहुत खुश हैं और ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। साथ ही वो फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की जूरी का धन्यवाद भी कर रहें हैं।

 

ये भी पढ़े:- Sonam Kapoor ने अपने नन्हें बेटे का ऐसे मनाया वन मंथ बर्थडे, खूबसूरत नाम भी किया रिवील

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT