<
Categories: मनोरंजन

अनुपमा कैसे सामने लाएगी रजनी की सच्चाई, शो में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में एक दिलचस्प मोड़ आने वाला है. इस एपिसोड में रजनी अनुपमा के सामने अपना असली सच कबूल कर देगी.

अनुपमा के आगामी एपिसोड में एक बड़ा खुलासा होने वाला है. इस एपिसोड में रजनी अनुपमा के सामने अपना असली सच कबूल कर देगी. यह बात अभी तक दर्शकों को भी नहीं पता थी कि रजनी ने चॉल वालों के साथ बुराई सिर्फ पैसों के लिए नहीं की. 
रुपाली गांगुली स्टारर यह सीरियल दर्शकों को बांधे रखने के लिए नया ट्विस्ट ला रहा है, जिसका किसी को अंदाजा भी नहीं था. 

शाह परिवार में हंगामा

शाह निवास में खबर फैल जाएगी कि अनुपमा बुलडोजर के आगे लेट गई थी. इस घटना की खबर पाते ही तोषू और पाखी अपनी मां को बेवकूफ, कम पढ़ी-लिखी और नासमझ कहेंगे, साथ ही परी और ईशानी की चिंता जताएंगे. लीला भी अनुपमा पर बरसते हुए कहेंगी कि उन्होंने मुंबई न जाने की चेतावनी दी थी, जबकि पाखी तंज कसेंगी कि अनुपमा बड़ी-बड़ी बातें करती हैं लेकिन उसमें जरा भी अक्ल नहीं है. 

बापूजी का भड़केगा गुस्सा

इस पर बापूजी भड़क उठेंगे और कहेंगे कि अनुपमा ने जिंदगी में सिर्फ दो गलतियां कीं- तोषू और पाखी को जन्म देना. दोनों चुप हो जाएंगे और बच्चों को कॉल करके बुलाएंगे. यह सीन परिवार के अंतर्विरोधों को उजागर करेगा. 

रजनी से आमने-सामने

ये सब होने के बाद गुस्से में तमतमाई अनुपमा रजनी देसाई के घर पहुंचेंगी और पूछेंगी कि उन्होंने ऐसा क्यों किया. रजनी पहले तो पैसों का बहाना बनाएंगी, लेकिन जब अनुपमा दोबारा सवाल करेंगी तो उससे सच बाहर आ जाएगा. रजनी कुबूल करेंगी कि वे अनुपमा से जलती थीं. 

रजनी का जलन भरा सच

रजनी कहेंगी कि उनके पास पैसा और पावर सब कुछ था, फिर भी चॉल वाले अनुपमा की बात सुनते थे, जिससे उसको जलन होती थी. वे अनुपमा को देवी की तरह पूजते थे. वो कबूल करते हुए बताएगी कि जलन के कारण ही रजनी ने बदला लिया और चॉल पर बुलडोजर चलवाने जैसा कदम उठाया. अब सवाल है कि अनुपमा चॉल का आशियाना कैसे बचाएंगी और रजनी का सामना कैसे करेंगी. 

अनुपमा के आगामी एपिसोड में रजनी का खुलासा शो को नया मोड़ देगा। रजनी अनुपमा से जलन महसूस करती रहीं क्योंकि चॉल वाले उनकी बजाय साधारण साड़ी वाली अनुपमा को देवी मानते थे. यह सच सुनकर अनुपमा स्तब्ध रह जाएंगी. अब अनुपमा चॉल बचाने के लिए नया संघर्ष शुरू करेंगी। रजनी का सच सामने आने से कहानी में ड्रामा बढ़ेगा. दर्शक उत्सुक होंगे कि क्या अनुपमा क्षमा करेंगी या बदला लेंगी. यह ट्रैक शो की टीआरपी को नई ऊंचाई देगा. परिवारिक रिश्तों और जलन की थीम गहरी होगी.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

हॉस्टल के बंद कमरे से आ रही थी तेज दुर्गंध, दरवाजा तोड़ा तो पंखे से लटका मिला डिलीवरीमैन, सुसाइड नोट में लिखी थी ये बात

Kanpur Crime: कानपुर के कल्याणपुर कला स्थित अवनीश यादव बॉयज हॉस्टल के बंद कमरे में…

Last Updated: November 23, 2026 22:51:09 IST

कार्तिक पूर्णिमा पर कब करें गंगा स्नान और दीपदान? जानें ब्रह्म मुहूर्त से अभिजीत मुहूर्त तक के शुभ समय

kartik purnima snan muhurt: कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन ब्रह्म…

Last Updated: November 23, 2026 22:39:25 IST

Kaushambi murder case: शादी के लिए मां की हत्या की साजिश! प्रेमी ने घर में घुसकर ईंट से कूंचा सिर, बेटी समेत दो गिरफ्तार

Kaushambi murder case: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के रसूलपुर गिरसा गांव में 20 नवंबर…

Last Updated: November 23, 2026 22:16:38 IST

Shloka ambani look: अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में पहुंचीं बड़ी हस्तियां, श्लोका अंबानी के शाही लुक ने लूटी महफिल

Shloka ambani look: अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के चेन्नई में हुए दो दिवसीय वेडिंग…

Last Updated: November 23, 2026 21:48:58 IST

दहेज की रकम पर बिगड़ी बात, लौटने लगी बारात तो दूल्हे ने लिया ऐसा फैसला, युवक की जिद के आगे झुके दोनों परिवार

Muzaffarpur dowry dispute: मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के हरपुर कृष्णा गांव में दहेज के…

Last Updated: November 23, 2026 20:55:08 IST