<
Categories: मनोरंजन

साक्षी तंवर: टीवी की संस्कारी ‘बहू’ से लेकर असल जिंदगी की ‘सुपरमॉम’ तक का सफर

साक्षी तंवर ने 'पार्वती' बनकर घर-घर में पहचान बनाई, लेकिन असल जिंदगी में वे Independent और साहसी है. IAS की तैयारी छोड़ एक्टिंग में आईं और 'दंगल' से Success पाई. राम कपूर के साथ बोल्ड सीन और बिना शादी के बेटी Adopt करने जैसे उनके फैसले उनकी Strong Personality को दर्शाते है.

success story : भारतीय टीवी की दुनिया में कुछ ऐसे कलाकार है जिन्हें लोग उनके असली नाम से ज्यादा उनके किरदार के नाम से जानते है. साक्षी तंवर उन्हीं में से एक है. सालों तक ‘कहानी घर-घर की’ में पार्वती बनकर सबका दिल जीतने वाली साक्षी की अपनी कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है. 

एक्टिंग में आने से पहले करना चाहती थी IAS की तैयारी
राजस्थान के अलवर की रहने वाली साक्षी पहले एक्टिंग में नहीं आना चाहती थी. वे IAS ऑफिसर बनना चाहती थी और उसकी तैयारी भी कर रही थी.  लेकिन किस्मत उन्हें मुंबई ले आई. ‘कहानी घर-घर की’ शो से वे इतनी मशहूर हुईं कि हर घर में उन्हें एक आदर्श बहू माना जाने लगा.  

एक बोल्ड सीन और मच गया हंगामा
साक्षी ने अपनी ‘सीधी-सादी बहू’ वाली छवि को तब बदला जब उन्होंने सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में काम किया. इस शो में एक्टर राम कपूर के साथ उनके एक किसिंग सीन ने पूरे देश को चौंका दिया.कई लोगों ने उनकी आलोचना की कि उन्होंने अपनी संस्कारी छवि बिगाड़ दी है. पर साक्षी ने बड़ी शांति का जवाब देते हुए कहा कि एक कलाकार के तौर पर कहानी की मांग पूरी करना उनका काम है.  इससे पता चला कि वे अपने काम को लेकर कितनी निडर है. 

आमिर खान के साथ फिल्म ‘दंगल’
साक्षी को बड़ी कामयाबी तब मिली जब उन्होंने फिल्म ‘दंगल’ में आमिर खान की पत्नी का रोल निभाया. आमिर खान ने खुद उनकी तारीफ करते हुए कहा था कि साक्षी बहुत ही बेहतरीन कलाकार हैं। इस फिल्म के बाद वे बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्रियों में गिनी जाने लगी है. 

बिना शादी के मां बनने का बड़ा फैसला
साक्षी की जिंदगी का सबसे साहसी फैसला साल 2018 में आया .जब लोग उनकी शादी की चर्चा कर रहे थे, तब 45 साल की उम्र में उन्होंने एक बच्ची को गोद (Adopt) लिया और आपनी बेटी का नाम ‘दित्य’ रखा. साक्षी ने दिखाया कि एक महिला बिना शादी के भी अकेले अपने बच्चे की अच्छी परवरिश कर सकती है. आज वे एक ‘सिंगल मदर’ के रूप में अपनी बेटी के साथ बहुत खुश है.

साक्षी तंवर की कहानी हमें तीन बातें सिखाती है

आजादी अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेना, चाहे समाज कुछ भी कहे और सादगी इतनी बड़ी स्टार होने के बाद भी सादा और शांत जीवन जीना. आज साक्षी तंवर उन सभी महिलाओं के लिए एक मिसाल है. जो अपनी शर्तों पर जीना चाहती है. 

Mansi Sharma

Recent Posts

गर्मियों में बढ़ाना है खाने का स्वाद, 10 मिनट में झटपट बनाएं दही मिर्ची, नोट करें रेसिपी

राजस्थान की पारंपरिक दही मिर्च को काफी पसंद किया जाता है. हरी मिर्च तीखेपन और…

Last Updated: April 4, 2026 18:00:11 IST

धोनी ने मैदान के बीचों-बीच ऐसा क्या किया? चारों तरफ होने लगी चर्चा; वीडियो हो रहा वायरल

MS Dhoni Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.…

Last Updated: April 4, 2026 17:52:02 IST

‘ये बहुत…’, चुनावी रैली में किसे देख आगबबूला हुए विजय? किया कुछ ऐसा कि वायरल हुआ वीडियो

Actor Vijay: साउथ अभिनेता इन दिनों तमिलनाडु में होने वाले चुनाव के लिए जोरों-शोरों से…

Last Updated: April 4, 2026 17:44:32 IST

Optical Illusion: 73 के बीच छिपा है 37, तेज नजर वाले भी हुए फेल, क्या आप ढूंढ़ सकते हैं?

ऑप्टिकल इल्यूजन दिमागी कसरत का शानदार उदाहरण है. यहां एक ब्लॉक में नंबर दिए गए…

Last Updated: April 4, 2026 17:35:16 IST

पेट्रोल-एलपीजी सिलेंडर और भारतीयों की मदद, मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच भारत सरकार ने उठाए ये कदम

Middle East Crisis: मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग को लेकर…

Last Updated: April 4, 2026 17:15:22 IST

Raghav Chadha: पद छीना, बोलने का समय रोका… फिर भी नहीं झुके राघव चड्डा; वीडियो के जरिए AAP को दिया करारा जवाब

AAP vs Raghav Chadha: राघव चड्ढा ने X पर अपना बचाव करते हुए कहा कि…

Last Updated: April 4, 2026 18:34:22 IST